बिहार में दो भतीजे और एक भतीजी की हत्या कर चाचा ने खुद का भी रेता गला, 15 दिनों से चल रहा था विवाद

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद में घर के बाहर लोगों की भीड़

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया. चाचा ने दो मासूम भतीजों और एक भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद का भी गला रेत डाला. मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: औरंगाबाद के हसपुरा थाना इलाके के खुटहन गांव में एक चाचा ने अपने दो मासूम भतीजे और एक भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद चाचा ने खुद अपना भी गला रेत लिया. तीनों मासूमों की जान चली गई जबकि चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस घटना में मृतकों की पहचान भी कर ली गई है. मृतकों में आयुष राज (12 साल), अनिश कुमार (8 साल) और अनुष्का कुमारी (3 साल) शामिल है. तीनों के पिता का नाम गुड्डू कुमार भगत है. हत्यारे चाचा की पहचान अमन कुमार (18 साल) के रूप हुई है. मामला घरेलू विवाद का बताया जा रहा है.

15 दिनों से चल रहा था घरेलू विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 दिनों से घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे अमन नाराज चल रहा था. इस विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात बताई जा रही है. फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है. हत्या के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है.

मामले को लेकर एसडीपीओ ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि बच्चों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर एक एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है.

क्या कहना है स्थानीय लोगों का?

इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध और असामान्य था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस प्रशासन जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रहा है.

Also Read: LPG क्राइसिस के बीच इंडक्शन के इस्तेमाल से बढ़ा इलेक्ट्रिसिटी लोड, जानिए PESU की तैयारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन