कोडरमा में जंगली हाथियों ने दो को मार डाला

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 26 Mar 2026 10:14 PM

विज्ञापन

मरियमपुर में महिला व बोनाकाली में मजदूर को बनाया शिकार

विज्ञापन

दहशत: मरियमपुर में महिला व बोनाकाली में मजदूर को बनाया शिकार कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरियमपुर और बोनाकाली में जंगली हाथियों ने बुधवार देर रात को जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने इस दौरान मरियमपुर में दो महिलाओं और एक पुरुष को कुचल कर मार डाला. जबकि एक महिला को घायल कर दिया. हाथियों की संख्या चार थी. बताया गया कि कोडरमा थाना क्षेत्र के मरियमपुर आदिवासी बहुल इलाके में एक हाथी घुस आया. इसी दौरान हाथी ने घर के बाहर सो रही एक महिला को कुचल कर मार डाला. मृतका की पहचान 55 वर्षीया मनिया बिरहोरीन के रूप में हुई है, वहीं मृतका की बेटी आरती बिरहोरिन हाथी के हमले से घायल हो गयी. शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए़ और हाथी को भगाने का प्रयास किया. इसी बीच बोनाकाली के समीप 40 वर्षीय मजदूर बालेश्वर सोरेन (पिता छोटका सोरेन, देवघर के परसिया मार्गो मुंडा निवासी) को हाथी ने कुचल कर मार डाला. इसी क्रम में हाथी ने वन विभाग के विश्रामागार के गेट और चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार दल बल के साथ पहुंचे. हालांकि, विभागीय टीम हाथी को भगाने में नाकाम रही. डीसी व डीएफओ पहुंचे : घटना की सूचना पर गुरुवार को डीसी ऋतुराज व डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. साथ ही पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. डीसी ने हाथी के हमले को देखते हुए आवश्यक सतर्कता व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola