आप ईमानदारी से काम करें, बाकी हम संभाल लेंगे, बंगाल पुलिस को सुकान्त मजूमदार का सुझाव

Updated at : 27 Mar 2026 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
आप ईमानदारी से काम करें, बाकी हम संभाल लेंगे, बंगाल पुलिस को सुकान्त मजूमदार का सुझाव

सुकान्त मजूमदार

Bengal Election: बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है. सभी दलों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं. भाजपा नेता और केंद्र में मंत्री सुकान्त मजूमदार ने बंगाल पुलिस पर सवाल उठाया है. वहीं भाजपा के दूसरे नेता दिलीप घोष का दावा है कि 4 मई के बाद बंगाल पुलिस का चेहरा बदल जायेगा.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता/बलुरघाट: भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल पुलिस की भूमिका पर नए सिरे से सवाल उठा दिया है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने तो बंगाल पुलिस को एक तरह से चेतावनी दे दी है. कुष्माण्डी सभा से सुकान्त ने कहा कि अगर बंगाल पुलिस निष्पक्षता से काम करती रही, तो इस चुनाव के बाद तृणमूल पार्टी का कार्यालय खोलने वाला कोई सदस्य नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल में जब 4 मई को सरकार बनेगी तो बंगाल पुलिस निष्पक्ष रूप से जनता के लिए काम करेगी, भाजपा के लिए नहीं. इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो बंगाल पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिलेगा.

कुशमंडी में आईसी को चेतावनी

भाजपा उम्मीदवार तापस चंद्र रॉय के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे सुकांत मजूमदार ने विभिन्न पार्टियां छोड़कर आये लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी विधानसभा क्षेत्र के मानिकोर हाई स्कूल मैदान में पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कुशमंडी पुलिस स्टेशन के आईसी को कड़ी चेतावनी दी. सुकांत मजूमदार ने आईसी को सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि अगर उन्होंनेआईसी पुलिस की वर्दी पहने हुए है और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करता है, लेकिन ऐसा लगता है कि उसने वह वर्दी उतार दी और हाथ में तृणमूल का झंडा लेकर चुनाव लड़ा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री भी नहीं बचा पायेगी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि बंगाल पुलिस का कोई अधिकारी निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करता है, तो चुनाव आयोग संविधान के अनुच्छेद 311 का हवाला देते हुए उन्हें बर्खास्त कर सकता है. सुकांत मजूमदार ने कहा कि तब मुख्यमंत्री भी आपको बचाने में सक्षम नहीं होंगी. सुकांत ने आईसी से कहा- यदि आप भलाई चाहते हैं, यदि आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सुखी जीवन जीना चाहते हैं, यदि आप रविवार को शांति से मटन और चावल खाना चाहते हैं, तो निष्पक्ष रूप से कार्य करें. आपको भाजपा के लिए काम करने की ज़रूरत नहीं है. निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करें. बाकी हम संभाल लेंगे.

Also Read: बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ शिकायतें दर्ज, जांच में जुटा चुनाव आयोग

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola