कैमरा देख अचानक भड़के संजय दत्त, बोले- बहुत हुआ अब बंद करो

Updated:
विज्ञापन
Sanjay Dutt angry media video dhurandhar 2 success mumbai viral

एक्टर संजय दत्त (फाइल फोटो)

Sanjay Dutt: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बीच संजय दत्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया की भीड़ से परेशान होकर नाराज नजर आए. उन्होंने मीडिया से साफ कहा कि बंद करो ये सब. जानिए आखिर संजय दत्त अचानक क्यों नाराज हो गये.

विज्ञापन

Sanjay Dutt: फिल्म रिलीज के बाद अक्सर स्टार्स लाइमलाइट में आ जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये लाइमलाइट परेशानी भी बन जाती है. इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सक्सेस के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब संजय दत्त अचानक मीडिया पर भड़क गए. डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होते ही चर्चा में है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन के साथ संजय दत्त के रोल की भी खूब तारीफ हो रही है.

संजय दत्त हुए नाराज

इसी बीच संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया. जैसे ही वो घर से बाहर निकले, मीडिया ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. हालात ऐसे हो गए कि उनके लिए कार तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया. बस फिर क्या था, संजय दत्त का गुस्सा फूट पड़ा. कार में बैठने से पहले उन्होंने मीडिया से साफ कहा, “बहुत हो गया, अब बंद करो.” उस वक्त उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स भी काफी सख्त नजर आ रहे थे, जिससे साफ लग रहा था कि वो काफी नाराज हैं.

पत्नी के साथ दिखे संजू बाबा

उनका ये अंदाज देखकर मीडिया भी थोड़ा पीछे हट गया. वीडियो में उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी उनके साथ नजर आईं. अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस शुरू हो गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या मीडिया स्टार्स को कवर करते समय हद पार कर देती है?

धुरंधर 2 में चौधरी असलम का किरदार

फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में संजय दत्त ने ‘चौधरी असलम’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. उनके एक्शन सीन, खासकर चाय वाले सीन में उनका अंदाज फैंस को काफी दमदार लगा.

यहग भी पढे़ं: 10 करोड़ एलिमनी और लग्जरी बंगले की मांग, पवन सिंह के तलाक मामले में बढ़ी हलचल

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola