10 करोड़ एलिमनी और लग्जरी बंगले की मांग, पवन सिंह के तलाक मामले में बढ़ी हलचल

Updated at : 26 Mar 2026 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh jyoti divorce case alimony demand arrah court update

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह

Pawan Singh: पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक केस में नया मोड़ आया है. ज्योति ने एलिमनी और अन्य शर्तें रखी हैं, जबकि कोर्ट में उनकी गैरमौजूदगी से सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी. अगली तारीख पर सेटलमेंट की उम्मीद जताई जा रही है. जानिए सुनवाई में ज्योति सिंह की तरफ से कौन-कौन सी शर्तें रखी गयी हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने गानों और फिल्मों से धूम मचाने वाले पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा तलाक का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है. पवन सिंह हाल ही में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे, जहां उनके तलाक केस की सुनवाई होनी थी. लेकिन इस अहम दिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट में नहीं पहुंचीं, जिसके चलते मामले में कोई खास प्रगति नहीं हो सकी.

10 करोड़ की एलिमनी…

बताया जा रहा है कि ज्योति सिंह ने तलाक के लिए कुछ शर्तें रखी हैं. उनका कहना है कि अगर पवन सिंह इन शर्तों को मान लेते हैं, तभी वह तलाक देने को तैयार होंगी. इन शर्तों में 10 करोड़ रुपये एलिमनी, एक लग्जरी बंगला और केस के दौरान हर महीने खर्च देने की मांग शामिल है. ज्योति की तरफ से उनके वकील विष्णुधर पांडेय ने ये शर्तें कोर्ट में रखी हैं, जिससे यह मामला और ज्यादा हाई-प्रोफाइल बन गया है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

साथ रहने से पवन सिंह ने किया मना

वहीं पवन सिंह के वकील सुमन कुमार का कहना है कि एक्टर ने साफ कर दिया है कि अब वह ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते. उन्होंने कोर्ट में कहा है कि दोनों का साथ रहना अब मुमकिन नहीं है. हालांकि पवन सिंह वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार बताए जा रहे हैं, लेकिन ज्योति के कोर्ट में न आने की वजह से इस पर बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई. अब उम्मीद की जा रही है कि अगली तारीख पर अगर दोनों पक्ष मौजूद रहते हैं, तो सेटलमेंट को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है और एलिमनी समेत बाकी शर्तों पर भी फैसला हो सकता है. बता दें, पवन सिंह ने साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी की थी. इससे पहले उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह का 2015 में निधन हो गया था.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola