बनारस की गलियों में नहीं होगी 'वाराणसी' मूवी की शूटिंग, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
Published by : Aniket Kumar Updated At : 27 Mar 2026 11:00 AM
वाराणसी मूवी में महेश बाबू
Varanasi Movie Shooting: एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग असली बनारस में नहीं बल्कि हैदराबाद में बने भव्य सेट पर होगी. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. हालांकि, शूटिंग लोकेशन को लेकर यह अभी से ही चर्चा में है…
Varanasi Movie Shooting: भारतीय सिनेमा में जब भी बड़े और भव्य प्रोजेक्ट्स की बात होती है, तो एस एस राजामौली का नाम सबसे पहले आता है. उनकी फिल्मों में कहानी के साथ-साथ सेट और विजुअल्स भी चर्चा का विषय बन जाते हैं. अब उनकी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. राजामौली की मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों काफी चर्चा में है. नाम सुनते ही बनारस के घाट, मंदिर और गलियां दिमाग में आ जाती हैं, लेकिन असली ट्विस्ट ये है कि इस फिल्म की शूटिंग बनारस में नहीं होने वाली है.
हैदराबाद फिल्म सिटी में होगी शूटिंग
मेकर्स ने फैसला किया है कि फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की फिल्म सिटी में बने एक भव्य सेट पर होगी. भीड़भाड़ और तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए पूरा बनारस वहीं तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह सेट बेहद खास है. वाराणसी के मंदिरों, घाटों और पुराने महलों को ध्यान से स्टडी करके हूबहू वैसा ही माहौल बनाया गया है. पत्थरों की बनावट, घाटों की सीढ़ियां और गलियों का डिजाइन, हर चीज को बहुत बारीकी से तैयार किया गया है, ताकि स्क्रीन पर सब कुछ बिल्कुल असली लगे.
दिखेगी महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री
फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है. महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे, जिनका लुक पहले ही वायरल हो चुका है. वहीं प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ के किरदार में दिखेंगी. इसके अलावा पृथ्वीराज सुकुमरण का ‘कुंभ’ अवतार भी फिल्म में सस्पेंस बढ़ाने वाला है. फिल्म के टाइटल लॉन्च को भी बड़े लेवल पर किया गया था, जिससे साफ है कि मेकर्स इसे बहुत बड़े स्तर पर पेश करना चाहते हैं. ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: राम नवमी पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, 2 अक्टूबर को होगी रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










