युवाओं से राजनीतिक पार्टियों को मिलती है नयी ऊर्जा
Updated at : 01 Apr 2017 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत चोपनाडीह के आंगनबाड़ी परिसर में शुक्रवार को युवा राजद की पंचायत स्तरीय बैठक हुई. बैठक में पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठन की मजबूती पार्टी युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने आदि पर अपने विचार रखें. पूर्व मंत्री ने कहा […]
विज्ञापन
मरकच्चो : प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत चोपनाडीह के आंगनबाड़ी परिसर में शुक्रवार को युवा राजद की पंचायत स्तरीय बैठक हुई. बैठक में पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठन की मजबूती पार्टी युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने आदि पर अपने विचार रखें. पूर्व मंत्री ने कहा कि युवा ही देश की दिशा व दशा तय करते है. युवाओं की वजह से राजनीतिक पार्टियों को नयी ऊर्जा मिलती हैं.
उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को कहा कि पिछले ढाई सालों में मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है, आप सभी सरकार की विफलताओं व कमियों को जन-जन तक पहुंचाये तथा पार्टी की संगठन की मजबूती पर अपनी ऊर्जा लगायें. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता को रामनवमी की बधाई भी दी.
बैठक को जिप सदस्य कैलाश यादव, राजकुमार यादव, जनार्दन यादव, चंद्रदेव यादव ने भी संबोधित किया. अध्यक्षता मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम व संचालन सरफुद्दीन अंसारी ने किया. मौके मुखिया विजय सिंह, वासुदेव यादव, बलदेव यादव, तौकीर अहमद, शंकर यादव, मो इस्लाम, सुभाष यादव, अजय कुमार, सहदेव यादव, रणधीर कुमार, सुजीत कुमार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




