ट्रक चालक से लूटे 12 हजार रुपये

Updated at : 01 Apr 2017 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक चालक से लूटे 12 हजार रुपये

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास खड़े ट्रक चालक से बीती रात अपराधियों ने चाकू के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिये. घटना को आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम देकर बाइक से फरार हो गये. इंडेन गैस लेकर मैदान में ट्रक (नंबर-जेएच-09सी-9943) के साथ रात में सोये चालक दिनेश राम […]

विज्ञापन
कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास खड़े ट्रक चालक से बीती रात अपराधियों ने चाकू के बल पर 12 हजार रुपये लूट लिये. घटना को आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम देकर बाइक से फरार हो गये.
इंडेन गैस लेकर मैदान में ट्रक (नंबर-जेएच-09सी-9943) के साथ रात में सोये चालक दिनेश राम (पिता- कैलाश राम), निवासी काछा वजीरगंज गया ने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे तीन बाइक पर सवार होकर पांच-छह लोग आये व मारपीट करना शुरू कर दी. आरोपियों ने रड से मारपीट की और चाकू का भय दिखा कर 12 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य सामान छीन लिये. चालक ने बताया कि घटना के समय यहां पर तीन ट्रक खड़े थे, पर इनमें सिर्फ वहीं सोया हुआ था. समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना न तो पुलिस को दी गयी और न ही इस संबंध में कोई मामला दर्ज कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola