अंगारे पर चल भक्तों ने दिखायी आस्था

Updated at : 25 May 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
अंगारे पर चल भक्तों ने दिखायी आस्था

चरही : चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत के अंतर्गत बासाडीह में भक्ति व उल्लास के साथ मंडा पूजा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चुरचू जिप सदस्य अगनेशिया सांडी पूर्ति मौजूद थीं. वहीं विशिष्ट अतिथि उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, पंसस रजनी देवी थे. मंडा पूजा में 128 […]

विज्ञापन
चरही : चुरचू प्रखंड के इंद्रा पंचायत के अंतर्गत बासाडीह में भक्ति व उल्लास के साथ मंडा पूजा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चुरचू जिप सदस्य अगनेशिया सांडी पूर्ति मौजूद थीं.
वहीं विशिष्ट अतिथि उप-प्रमुख चोलेश्वर महतो, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, पंसस रजनी देवी थे. मंडा पूजा में 128 भक्तों ने अंगारे पर चल कर आस्था का परिचय दिया. वहीं बनस झूला झूलकर भक्ति दिखायी. इस अवसर पर पुरुलिया व पश्चिमी सिंहभूम के कलाकारों ने छऊ नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. चुरचू जिप सदस्य अगनेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की पहचान दिलाती है. इसे बरकरार रखने की जरूरत है.
मंडा पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से पूजा समिति के संरक्षक जगदीश महतो, अध्यक्ष बन्द्री साव, सचिव संतोष करमाली, कोषाध्यक्ष राजकुमार करमाली, राजकुमार प्रसाद, बासदेव महतो, फूलेश्वर महतो, धनराज महतो, प्रधुम्न महतो, फागू भुइयां,दिलीप महतो, राजेश महतो, नरेश महतो, लालदेव महतो, गणेश रजवार, गणेश राम, विकास राम, हुल्लास साव, विजय करमाली, बंधन राम, परमेश्वर राम, काशी करमाली समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola