प्रेरणा शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा सहित कई पुरस्कार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 Mar 2026 8:24 PM

विज्ञापन

अधिवेशन में पूरे राज्य की शाखाओं ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में किये गये सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन अभ्युदय का आयोजन टाटा स्टील सिटी टाटानगर शाखा के आतिथ्य में जमशेदपुर में हुआ. इस अधिवेशन में पूरे राज्य की शाखाओं ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में किये गये सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया. अधिवेशन में झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा ने अपनी सामाजिक सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत शानदार प्रदर्शन किया. शाखा ने सर्वश्रेष्ठ शाखा का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया. इस अधिवेशन में तिलैया प्रेरणा शाखा की प्रमुख पदाधिकारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया, जिसमे सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सारिका लड्ढा, श्रेष्ठ सचिव आकृति चौधरी के नाम शामिल हैं. प्रेरणा शाखा को न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब मिला, बल्कि विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से भी नवाजा गया. जिन कार्यक्रमों के लिए प्रेरणा शाखा को सम्मानित किया गया. शाखा की अध्यक्ष सारिका लड्ढा ने कहा कि यह सभी पुरस्कार पूरे टीम वर्क का नतीजा हैं. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ पुरस्कार जीतना नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है. सचिव आकृति चौधरी ने बताया कि प्रेरणा शाखा का प्रत्येक सदस्य समाज सुधार की दिशा में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह शाखा महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए ऐसे ही कार्य करती रहेगी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola