कोडरमा घाटी में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
कोडरमा घाटी में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद

ढिबरा चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने बोरे में महिला का शव देखा

विज्ञापन

दुखद. ढिबरा चुनने जंगल जा रहे ग्रामीणों ने बोरे में महिला का शव देखाकोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण ढिबरा चुनने जंगल जा रहे थे. सड़क किनारे एक बोरा पड़ा देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ, जिसके बाद वे बोरे के नजदीक गये, जहां बोरे में एक पैर दिखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान दल बल के साथ पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बरामद शव अर्धनग्न अवस्था में पाये जाने से लोगों के बीच चर्चा हो रही है. थाना प्रभारी श्री पासवान ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है. आशंका है कि कहीं और हत्या कर महिला के शव को घाटी में फेंक दिया गया है. फिलहाल विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी.

पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता

कोडरमा. राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में गत दिनों इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान श्री यादव ने घटना से संबंधित जानकारी परिजनों से ली. साथ ही परिवार को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद की. सुभाष यादव ने परिजनों को मामले का शीघ्र उदभेदन होने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार मामले को गंभीरता से लेकर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है. मौके पर राजद के रामगढ़ ज़िलाध्यक्ष सुधीर कुमार, ज़िला सचिव परमेश्वर गोप, मांडू प्रखंड अध्यक्ष संदीप यादव, झुमरी तिलैया नगर पर्षद उपाध्यक्ष मनोहर कुमार, वार्ड पार्षद बबलू पांडेय, सौरभ यादव, कुलदीप यादव, सत्येंद्र कुमार, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष सचिन महतो, आयुष सिंह, विवेक, अभिषेक कुमार यादव, आदर्श, पवन, फैज़ान, फूल्टून आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola