पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
पति ने पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

चंदवारा : थाना क्षेत्र के भोंडो पंचायत निवासी दिगंबर साव की 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी की हत्या उसके पति ने मंगलवार को कर दी. प्रियंका की शादी 15 माह पूर्व विनोद साव चुटियारो निवासी के साथ हुई थी. मंगलवार की सुबह आठ बजे उसका पति अपने ससुराल भोंडो पहुंचा, जहां उसकी पत्नी से उसका […]

विज्ञापन
चंदवारा : थाना क्षेत्र के भोंडो पंचायत निवासी दिगंबर साव की 20 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी की हत्या उसके पति ने मंगलवार को कर दी. प्रियंका की शादी 15 माह पूर्व विनोद साव चुटियारो निवासी के साथ हुई थी. मंगलवार की सुबह आठ बजे उसका पति अपने ससुराल भोंडो पहुंचा, जहां उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया. इस दौरान उसने गला दबा कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
मृतका के पिता दिगंबर साव ने कहा है कि पति-पत्नी में बराबर झगड़ा होता था. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पुत्री की हत्या गला दबा कर की गयी है. इधर, गिरफ्तार पति विनोद साव ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकारी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल मृतका का पति पुलिस हिरासत में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola