महामंडलेश्वर बने महंथ सुखदेव दास जी महाराज

Updated at : 24 May 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
महामंडलेश्वर बने महंथ सुखदेव दास जी महाराज

झुमरीतिलैया : ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंथ सुखदेव दास जी महाराज को उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ मेले में निर्मोही अखाड़े ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी है. बताया जाता है कि वे झारखंड के पहले महंथ हैं जिन्हें यह उपाधि मिली है. सुखदेव दास जी को कदर्म ऋषि खालसा का महामंडलेश्वर बनाया गया है. महामंडलेश्वर […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंथ सुखदेव दास जी महाराज को उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ मेले में निर्मोही अखाड़े ने महामंडलेश्वर की उपाधि दी है. बताया जाता है कि वे झारखंड के पहले महंथ हैं जिन्हें यह उपाधि मिली है.

सुखदेव दास जी को कदर्म ऋषि खालसा का महामंडलेश्वर बनाया गया है. महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद शहर पहुंचे महंथ सुखदेव दास जी महाराज का यहां भव्य स्वागत हुआ. श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत 30 किलो की फूल मालाओं से किया. महंथ सुखदेव दास जी महाराज से आशीर्वाद लेने व रथ यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव रांची से हेलीकॉप्टर से कोडरमा पहुंचीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola