निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा करें: डीसी

Updated at : 14 May 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा करें: डीसी

जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी कोडरमा बाजार : उपायुक्त कोडरमा संजीव कुमार बेसरा ने जिला समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की गति धीमी है. धीमी गति पर उपायुक्त ने […]

विज्ञापन
जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी
कोडरमा बाजार : उपायुक्त कोडरमा संजीव कुमार बेसरा ने जिला समन्वय समिति की बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की गति धीमी है. धीमी गति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए निर्धारित अवधि के अंदर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कोडरमा बीडीओ व बीइइओ को निर्देश दिया कि डोभा या शौचालय का निर्माण हो, उसको अच्छी तरह से करायें. साथ ही जयनगर के सीओ को पूछा कि एक डोभा बनाने में कितना दिन लगता है, यदि डोभा बनाने में देरी हो रही है, तो मजदूर की संख्या को बढ़ाने का आदेश दिया. इंदिरा आवास का कार्य पेंडिग है, उसे जल्द पूरा करने का आदेश जयनगर सीओ को दिया. डीसी ने चोपनाडीह गांव में कैंप लगाकर पासबुक खोलने का निर्देश दिया व रिपोर्ट सौंपने को कहा. मनरेगा के तहत जहां पर भी काम हो रहा है, यदि वहां कोई समस्या आ रही है, तो वहां के बीडीओ व सीओ से मिल कर उस समस्या का समाधान करने को कहा.
डोमचांच के बीडीओ को यह आदेश दिया कि जो भी कार्य अधूरे हैं, उसे जल्द ही पूरा कर लें. बैठक में भवन प्रमंडल व विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के अनुपस्थित रहने पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी सूर्यप्रकाश, डीपीओ शाहिद अहमद व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola