रांची-पटना बस कोडरमा घाटी में पलटी

Updated at : 08 May 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची-पटना बस कोडरमा घाटी में पलटी

कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र में जमसोति नाला घाटी के समीप रांची से पटना जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस (बीआर-1एपी-7566 ) पलट गयी. घटना में 13 लोग घायल हो गये़ इनमें छह की स्थिति गंभीर है, जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है़ घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है. […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : कोडरमा थाना क्षेत्र में जमसोति नाला घाटी के समीप रांची से पटना जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस (बीआर-1एपी-7566 ) पलट गयी. घटना में 13 लोग घायल हो गये़ इनमें छह की स्थिति गंभीर है, जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है़
घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है. बताया जाता है कि घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई. घटना इतना जोरदार थी कि बस दो-तीन बार पलट गयी.
घायलों के मुताबिक पंजाब होटल के समीप होटल में बस चालक ने शराब पी थी. घटना के बाद चालक और उप चालक दोनों फरार हैं.
13 यात्री घायल छह गंभीर
जो घायल हुए : रांची निवासी राजेश कुमार (47), डोरंडा रांची के शिवेश्वर मिश्रा (30), आदर्श नगर कोकर रांची के श्रवण कुमार (30), वैशाली निवासी चन्देश्वर कुमार यादव (22), चंदा कुमारी (24), रोहित कुमार (22), शिवानी देवी (45), पटना के विक्टोरिया (26), समीरा, अदिलीन कुजूर (30), फैसल अंसारी, विजय कुमार व मिंटू कुमार. इनमें राजेश कुमार, चंदा कुमारी, रोहित कुमार, शिवानी देवी, अदिलीन और विजय कुमार को रिम्स रेफर किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola