दो कर्मियों का तबादला कई को मिली प्रोन्नति
Updated at : 08 May 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो कर्मियों का तबादला किया गया. कई लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर प्रोन्नति देने का फैसला हुआ. सांख्यिकी कार्यालय में तैनात भुवेनश्वर राम को सतगांवा अंचल व […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो कर्मियों का तबादला किया गया. कई लिपिकों को प्रधान लिपिक के पद पर प्रोन्नति देने का फैसला हुआ.
सांख्यिकी कार्यालय में तैनात भुवेनश्वर राम को सतगांवा अंचल व सतगांवा में नियुक्त इसराफिल को सामान्य शाखा में तबादला किया गया. इसके अलावा लिपिक रेखा कुमारी, मनोज कुमार सिन्हा, राकेश राम, चंद्रशेखर, श्रवण कुमार, देवनारायण सिंह, दिनेश कुमार, विजय कुमार वर्मा, अतुल कुमार सिन्हा, अकबर आलम, रजनी कुमारी को प्रधान लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गयी. अरुण कुमार चौधरी को कार्यालय अधीक्षक बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




