छापामारी में दो लोग गिरफ्तार
Updated at : 08 May 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

अभियान : सिमरिया के रामडीह में महुआ शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त डोमचांच : एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में शनिवार को प्रशासन व उत्पाद विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामारी की. सबसे पहले टीम ने शहीद चौक स्थित एक बंद दुकान में ताला तोड़ कर शराब बरामद की. […]
विज्ञापन
अभियान : सिमरिया के रामडीह में महुआ शराब की चार भट्ठियां ध्वस्त
डोमचांच : एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में शनिवार को प्रशासन व उत्पाद विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामारी की. सबसे पहले टीम ने शहीद चौक स्थित एक बंद दुकान में ताला तोड़ कर शराब बरामद की. उक्त दुकान सुजीत साव पिता मनोहर की बतायी जाती है.
यहां से टीम ने एक पेटी टू बोर्ग बीयर, डेढ़ पेटी किंगफिशर बीयर, रॉयल स्टैग व ओसी ब्लू शराब बरामद हुआ. टीम ने यहां के बाद सिमरिया के रामडीह में छापामारी की. यहां महुआ शराब का अवैध धंधा जोरों पर हो रहा था. रामडीह में चार शराब की भट्ठियां ध्वस्त की गयी. मौके पर से 500 किलो जावा महुआ, 60 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी. शराब भट्टी का संचालन इंद्र मेहता, प्रवेश यादव, राजेश यादव व अन्य कर रहे सभी फरार हो गये.
टीम ने मसनोडीह ढाब रोड में स्थित सुगी होटल में छापामारी की, तो यहां भी ग्राहकों को शराब पिलायी जा रही थी. इस होटल से मालिक भरत मेहता को गिरफ्तार किया गया. निरू पहाड़ी के पास संचालित केदार यादव के होटल में भी ग्राहकों को बीयर पिलाया जा रही थी. हालांकि यहां मात्र तीन बोतल बीयर बरामद हुई. ऐसे में गिरफ्तारी के बाद जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया. छापामारी दल में एसडीओ के अलावा उत्पाद अधीक्षक रामलीला रवानी, कमल नयन सिन्हा, ललित सोरेन व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




