चाणक्या का कैरियर काउंसलिंग कल

Updated at : 07 May 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
चाणक्या का कैरियर काउंसलिंग कल

कोडरमा : चाणक्या आइएस एकेडमी द्वारा कोडरमा के विद्यार्थियों के लिए आठ मई को नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग का आयोजन झुमरीतिलैया में किया गया है. यह आयोजन शहर के जवाहर टॉकिज के पास स्थित सूर्या बैंकवेंट हॉल में होगा. उक्त बातें शुक्रवार को प्रेसवार्ता मे एकेडमी की महाप्रबंधक रीमा मिश्रा व वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने […]

विज्ञापन
कोडरमा : चाणक्या आइएस एकेडमी द्वारा कोडरमा के विद्यार्थियों के लिए आठ मई को नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग का आयोजन झुमरीतिलैया में किया गया है. यह आयोजन शहर के जवाहर टॉकिज के पास स्थित सूर्या बैंकवेंट हॉल में होगा. उक्त बातें शुक्रवार को प्रेसवार्ता मे एकेडमी की महाप्रबंधक रीमा मिश्रा व वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी.
उन्होंने बताया कि जिले के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया है. विनय मिश्रा ने कहा कि यहां के विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हो रहे हैं.
सिविल सेवा में सफलता हासिल करने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से पढ़ाई करनी होती है. झारखंड संस्थान के संस्थापक निदेशक सक्सेस गुरु एके मिश्रा का गृह राज्य भी है. इसी कारण विद्यार्थियों की सुविधा के लिए राज्य में दो शाखाएं रांची व हजारीबाग मे चलायी जा रही है. उन्होंने बताया कि काउंसलिंग से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 9771463546 पर संपर्क कर सकते है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola