पोषण सखी का चयन नौ मई से
Updated at : 05 May 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवारा : प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण परामर्शी (पोषण सखी) चयन को लेकर तिथि निर्धारित कर ली गयी है. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र चंदवारा भवन एक में, सामुदायिक भवन में नौ मई को सुबह आठ बजे से, महेंद्र यादव के घर के सामने, चंदवारा पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय चिलोडीह में नौ मई को 11 […]
विज्ञापन
चंदवारा : प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण परामर्शी (पोषण सखी) चयन को लेकर तिथि निर्धारित कर ली गयी है. इसमें आंगनबाड़ी केंद्र चंदवारा भवन एक में, सामुदायिक भवन में नौ मई को सुबह आठ बजे से, महेंद्र यादव के घर के सामने, चंदवारा पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय चिलोडीह में नौ मई को 11 बजे से चयन होगा.
उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरोगारो में आठ बजे, प्राथमिक विद्यालय पुतो व पंचायत भवन आरागारो में 11 बजे से, आंगनबाड़ी केंद्र भवन सरदारोडीह में आठ बजे से, आंगनबाड़ी केंद्र भवन जोंगी में 11 बजे से, आंगनबांड़ी केंद्र भवन खांडी में 10 मई को आठ बजे से, प्राथमिक विद्यालय टिकवाटांड़ खांडी में 11 बजे, राजकीय मध्य विद्यालय ढाब में आठ बजे, ढाब सुकर मियां के घर के सामने 11 बजे, आंगनबाड़ी केंद्र मदनगुंडी के सामने आठ बजे, पंचायत भवन मदनगुंडी में 11 बजे, आंगनबाड़ी केंद्र भवन मदनगुंडी में 11 बजे, राजकीय मध्य विद्यालय करौंजिया में एक बजे, बजरंग बली मंदिर में आठ बजे से होगा. 10 मई को सामुदायिक भवन करौंजिया, विद्यालय भवन जोगीडीह, विवाह भवन उरवां में पोषण सखी का चयन होगा.
11 मई को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंदी, आंगनबाड़ी केंद्र भवन कुम्भियातरी, सामुदायिक भवन बोंगादाह, आंगनबाड़ी केंद्र भवन दुरगुनिया, आंगनबाड़ी केंद्र थाम, पुरनाडीह विद्यालय में, आंगनबाड़ी केंद्र बाराडीह, आंगनबाडी केंद्र पुरनाथाम जबकि 12 मई को आंगनबांड़ी केंद्र भवन उरवां, उरवां बजरंग बली के सामने, सामुदायिक भवन कोटवारडीह में, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही, पंचायत भवन भोंडो, आंगनबाड़ी केंद्र भवन भोंडो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौराही व पिपराही आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पोषण सखी का चयन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




