संचालकों ने सर्वसम्मति से लिये गये कई निर्णय

Updated at : 05 May 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
संचालकों ने सर्वसम्मति से लिये गये कई निर्णय

कोडरमा : कोडरमा चिल्ड्रेन वेलफेयर एंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के गठन को लेकर सभी प्राइवेट स्कूल के संचालकों व प्राचार्यों की बैठक स्वामी विवेकानंद सेंट्रल पब्लिक स्कूल चाराडीह के निदेशक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई. बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में बैठक में उपस्थित सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये. […]

विज्ञापन
कोडरमा : कोडरमा चिल्ड्रेन वेलफेयर एंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के गठन को लेकर सभी प्राइवेट स्कूल के संचालकों व प्राचार्यों की बैठक स्वामी विवेकानंद सेंट्रल पब्लिक स्कूल चाराडीह के निदेशक अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई.
बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में बैठक में उपस्थित सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये. बैठक में निर्णय हुआ कि एसोसिएशन निजी विद्यालयों के पढ़ाई की स्थिति, अभिभावकों द्वारा विद्यालय के साथ आपसी सामंजस्य की मजबूती, विद्यालयों के आंतरिक व बाह्य स्तिथि में सुधार, जिला की शिक्षा नीति और विद्यालयों के बीच सामंजस्य बनाने और गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा प्रदान करने, सामाजिक गतिबिधियों में बढ़-चढ़ कर सेवा को तत्पर रहने, सभी विद्यालयों को बिहार के तर्ज पर झारखंड शिक्षा समिति से कक्षा आठ तक का शिक्षा विभाग के मापदंड के अनुसार मान्यता प्रदान करने को लेकर एकजुट होकर अपने पक्ष को शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के बीच रखेगा. इसके लिए लिखित रूप से मांग करने के साथ-साथ किसी भी विद्यालय के प्रबंधन व अभिभावक के बीच आपसी सामंजस्य को मजबूती प्रदान करना इस एसोसिएशन का मुख्य लक्ष्य होगा.
मौके पर सभी उपस्थित विद्यालय निदेशकों ने निर्णय लिया कि पांच व छह मई को सभी विद्यालयों के संचालकों या उनके प्रतिनिधि से डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर जिले के तमाम प्राइवेट स्कूल के निदेशकों से मिल कर सात मई 2016 को शाम चार बजे से बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में व्यापक तौर पर आयोजित बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया जायेगा.
साथ ही एसोसिएशन को विस्तारित कर पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी किया जायेगा. इसके लिए प्रखंडवार 5-5 विद्यालय निदेशकों की टीम का गठन किया गया, जो सभी प्रखंड के निजी विद्यालय पहुंच कर पत्र के माध्यम से सभी को आमंत्रित करेंगे.
मौके पर संजीवनी अकादमी चंदवारा, इकरा पब्लिक स्कूल असनाबाद, जेम्स इंग्लिश स्कूल करमा, बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह, इंडियन पब्लिक स्कूल असनाबाद, स्वामी विवेकानंद स्कूल, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल असनाबाद, प्रेरणा,मौलाना आज़ाद, शिशु विकास मंदिर, विक्रमशिला विद्यापीठ चाराडीह, एसडी आवासीय पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, मोडल डे स्कूल, गैलेक्सी गर्ल्स स्कूल, शारदम्बा विद्या मंदिर तिलैया, चाणक्य एजुकेशन अकादमीसमेत कई निदेशक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola