झारखंड में जुमलेबाजों की सरकार

Updated at : 04 May 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में जुमलेबाजों की सरकार

भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों की हितैषी नहीं : शकील अग्रसेन भवन में झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी ने सम्मान समारोह कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को किया सम्मानित झुमरीतिलैया : अग्रसेन भवन में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी ने सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फैय्याज कैशर अब्बू […]

विज्ञापन
भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों की हितैषी नहीं : शकील
अग्रसेन भवन में झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी ने सम्मान समारोह कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को किया सम्मानित
झुमरीतिलैया : अग्रसेन भवन में मंगलवार को झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी ने सम्मान समारोह आयोजित कर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फैय्याज कैशर अब्बू व संचालन नारायण वर्णवाल ने किया. मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक दुबे व विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर थे.
मौके पर श्री दुबे ने कहा कि केंद्र व झारखंड में जुमले बाजों की सरकार है. ये सरकार रोज नयी-नयी घोषणाएं कर रही है और जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है. सरकार के मुखिया रघुवर दास को किसानों की चिंता नहीं है. प्रदेश में जब से यह सरकार आयी है तब से आज तक जनहित का कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है.
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मैदान मे डटे रहें. उन्होंने स्वीकार किया कि आपसी तालमेल के कारण कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो पा रहे है. कार्यकर्ताओं की शिथिलता का कारण कोडरमा से प्रत्याशी नहीं देना भी है. उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कोडरमा से कांग्रेस अपना प्रत्याशी देगा, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रहे. उन्होंने कहा कि झाविमो व झामुमो भाजपा से मिली हुई है.
यह गोड्डा चुनाव में देखने को मिला है. उन्होंने इन पार्टियों को धोखेबाज करार देते हुए उनके बहकावे नहीं आने की सलाह दी.
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शकील अख्तर ने कहा कि केंद की नरेंद्र मोदी व राज्य की रघुवर सरकार जब से सता में आयी है अल्पसंख्यक अपने को असहज महसूस कर रहे है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों की हितैषी नहीं है. मौके पर नौशाद अख्तर व फैय्याज अब्बू कैशर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. मुख्य अतिथि को शॉल ओढाकर सम्मानित किया. मौके पर वासिफ बख्तावर खान, शकील अख्तर, लीलावती मेहता, शंकर यादव, अनिल पांडेय, अरविंद सेठ मौजूद थे.
ये लोग हुए सम्मानित
पथलडीहा के पूर्व मुखिया बद्री सिंह, कृष्णा दीक्षित, सहदेव सिंह, मो कासिम, बनवारी शर्मा, जलाल अंसारी, कमला पंडित, गौरीशंकर सिंह, काॅमर्स कॉलेज के प्राचार्य आरपी गांधी, माणिकचंद राम, मुरारी शर्मा, केसरी देवी, अर्जुन सिंह, मुख्तार अंसारी, हाजी मुस्तकिम, सरोज मेहता, सरयू राम, बुंदेल प्रसाद यादव, छोटे लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola