बढ़ता तापमान पर्यावरण से छेड़छाड़ का नतीजा
Updated at : 04 May 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

एपीएस में पर्यावरण पर चिंतन लेखन कार्यक्रम का आयोजन जयनगर : एप्रीसीएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद में पर्यावरण पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंतन लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लगातार बढ़ते तापमान के कारणों पर लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें. मौके पर निदेशक मुंशी यादव ने कहा कि पर्यावरण […]
विज्ञापन
एपीएस में पर्यावरण पर चिंतन लेखन कार्यक्रम का आयोजन
जयनगर : एप्रीसीएबल पब्लिक स्कूल कटिया परसाबाद में पर्यावरण पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंतन लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें लगातार बढ़ते तापमान के कारणों पर लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने विचार रखें.
मौके पर निदेशक मुंशी यादव ने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड का नतीजा है बढ़ता तापमान. उन्होंने कहा कि मानव को पर्यावरण से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए. मगर अपने लालच में लोग लगातार पेड़ काटते गये व आज भी काट रहे है. इससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है. पेड़-पौधों के अभाव में पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है. प्राचार्या अंजुलता ने कहा कि मनुष्य का जीवन पर्यावरण व प्रकृति पर ही निर्भर है.
यदि हम उसके साथ छेड़छाड़ करेंगे, तो हमारा जीवन कभी भी सुखद नहीं बन पायेगा. हमें पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए. मौके पर शिक्षक अर्जुन यादव, मिथलेश गुप्ता, सच्चिदानंद कुमार, एससी चौधरी, रतन गुप्ता, आशुतोष कुमार, सुदामा यादव, अमृत लाल, प्रियंका कौर, सुशीला एक्का, अंगुस्टिना मिंज, प्रीति कुमारी, सरिता, साधना, अनुप्रिया सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने इस विषय पर अपनी चिंता जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




