कार्मिक से राय लेगा विभाग

Updated at : 28 Apr 2016 11:37 PM (IST)
विज्ञापन
कार्मिक से राय लेगा विभाग

कोडरमा बाजार : जिले में शिक्षक नियुक्ति में बरती गयी अनियमितता के मामले में जांच के बाद आगे की प्रक्रिया जारी है. डीडीसी सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने जांच के दौरान जिन 27 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर संदेह जताया था उन सभी अभ्यर्थियों ने स्पष्टीकरण का जवाब भेज दिया है. बुधवार को […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिले में शिक्षक नियुक्ति में बरती गयी अनियमितता के मामले में जांच के बाद आगे की प्रक्रिया जारी है. डीडीसी सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने जांच के दौरान जिन 27 अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर संदेह जताया था उन सभी अभ्यर्थियों ने स्पष्टीकरण का जवाब भेज दिया है. बुधवार को हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में अभ्यर्थियों की ओर से दिये गये स्पष्टीकरण के जवाब पर विचार-विमर्श किया गया.
जवाब के अवलोकन के दौरान पाया गया कि कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया की काउंसलिंग के दौरान नियोजन के लिए आवासीय पेश नहीं किया था और शौक्षणिक कार्य के लिए निर्गत आवसीय पर इनकी नियुक्ति हुई थी. अब उन्होंने नियोजन का आवासीय प्रस्तुत किया है. ऐसे में इन अभ्यर्थियों के बारे में क्या फैसला लिया जाये, इसके लिए कार्मिक विभाग से मंतव्य लेने का निर्णय हुआ. प्रशासन जल्द ही इसको लेकर कार्मिक से मंतव्य मांगेगा.
वहीं, कुछ पारा शिक्षक जिन्होंने पारा शिक्षक के पद पर रहते हुए उच्च शिक्षा हासिल की उन्होंने सफाई दी है कि सरकार के आदेशानुसार उन्होंने उच्चतर शिक्षा हासिल की. अब इस बात की जांच होगी कि क्या इन्होंने उच्च शिक्षा लेते समय विभाग से छुट्टी ली या फिर एक तरफ वेतन लेते हुए पढ़ाईभी की.
जवाब के अवलोकन के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के जवाब पर विचार करने की स्थिति ही नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि तत्काल पांच से सात की नियुक्ति रद्द करने का निर्णय हो सकता है. स्थापना समिति की बैठक में डीसी संजीव कुमार बेसरा के अलावा डीडीसी सूर्य प्रकाश, डीइओ पीपी झा, डीडब्ल्यूओ अजीत निरल सांगा, डीएसइ पीवी शाही मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola