भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

कोडरमा : कोडरमा में अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर जिला प्रशासन व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है. एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में बुधवार को शहीद चौक स्थित एक दुकान में छापामारी की गयी. इसमें दुकान के अंदर के हिस्से से भारी मात्रा में अवैध अंगरेजी शराब जब्त की गयी. […]
कोडरमा : कोडरमा में अवैध शराब की बिक्री रोकने को लेकर जिला प्रशासन व उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है. एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में बुधवार को शहीद चौक स्थित एक दुकान में छापामारी की गयी. इसमें दुकान के अंदर के हिस्से से भारी मात्रा में अवैध अंगरेजी शराब जब्त की गयी. टीम ने मौके पर से उपेंद्र साव को गिरफ्तार किया. टीम को कई पेटियों में रखे करीब 70 लीटर शराब बरामद हुआ. इसके बाद टीम ने थाना क्षेत्र के भेलवाटांड़ गांव के पास स्थित बेलहरी जंगल व मसनोडीह में छापामारी की, पर कोई नहीं मिला.
छापामारी दल ने भेलवाटांड़ में एक घर में छापामारी कर चार ड्रम में रखा जावा महुआ, 10 लीटर महुआ शराब जब्त हुई. कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गया. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद कोडरमा में शराब की बिक्री व अवैध शराब बनाने का काम और जोरों पर शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




