डोमचांच में विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

Updated at : 23 Apr 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
डोमचांच में विवाहिता की हत्या, केस दर्ज

डोमचांच : थान क्षेत्र के महेशपुर स्थित चैनपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव उसके घर के गोहाल से बरामद हुआ. मृतका की पहचान आरती देवी (पति विकास पंडित) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार, एएसआइ बालेश्वर यादव ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए […]

विज्ञापन
डोमचांच : थान क्षेत्र के महेशपुर स्थित चैनपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव उसके घर के गोहाल से बरामद हुआ. मृतका की पहचान आरती देवी (पति विकास पंडित) के रूप में हुई है.
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार, एएसआइ बालेश्वर यादव ने शव को जब्त कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. इस संबंध में मृतका के पिता महेंद्र पंडित ने थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा कि बीते दिन उनके दामाद व ससुराल वाले हमारे यहां आये थे और चापानल लगाने के लिए तीस हजार रुपये की मांग की थी. उक्त पैसे नहीं देने पर मेरी बेटी के ससुर बासुदेव पंडित व पति विकास पंडित ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. उन्हें फोन पर अपनी बेटी की मौत हो जाने की सूचना दी गयी. उन्होंने अपनी बेटी का विवाह विकास से वर्ष 2014 में ही किया था. घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola