चंदवारा में बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Updated at : 23 Apr 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
चंदवारा में बारातियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

चंदवारा : थाना क्षेत्र के करौंजिया मध्य विद्यालय के पास गुरुवार की रात बारातियों से भरी सिटी राइड बस (जेएच02टी-0235) अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बस के उप चालक की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, बारातियों से […]

विज्ञापन

चंदवारा : थाना क्षेत्र के करौंजिया मध्य विद्यालय के पास गुरुवार की रात बारातियों से भरी सिटी राइड बस (जेएच02टी-0235) अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में बस के उप चालक की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये.

घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी बस गजुरे से बरही के चार माइल जा रही थी. इसी दौरान करौंजिया के पास बस पहले बिजली के खंभे से टकरा कर गड्ढे में पलट गयी.

हादसे में मारे गये उप चालक की पहचान मो हबीब (45 वर्षीय) निवासी नावाडीह चलहरा चौपारण के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायलों में सुनील कुमार पासवान, कार्तिक पासवान, अजय पासवान, रवि कुमार, सीताराम पासवान व अन्य शामिल हैं. बताया जाता है कि बस का चालक नशे में था. घटनास्थल पर बस के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola