कोडरमा : जेल से फिर आया धमकी भरा फोन

Updated at : 22 Apr 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा : जेल से फिर आया धमकी भरा फोन

कोडरमा : मंडल कारा कोडरमा एक बार फिर विवादों में घिर गया है. जेल के अंदर से फोन कर धमकी देने का एक और मामला प्रकाश में आया है. इस बार जेल के अंदर बंद एक आरोपी ने केस दर्ज करानेवाली पीड़िता के मां को सीधे फोन कर धमकी दी है. धमकी भरे फोन में […]

विज्ञापन
कोडरमा : मंडल कारा कोडरमा एक बार फिर विवादों में घिर गया है. जेल के अंदर से फोन कर धमकी देने का एक और मामला प्रकाश में आया है. इस बार जेल के अंदर बंद एक आरोपी ने केस दर्ज करानेवाली पीड़िता के मां को सीधे फोन कर धमकी दी है. धमकी भरे फोन में कहा गया है कि केस को हटा लो नहीं, तो पूरे परिवार को बरबाद कर देंगे.
पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, डोमचांच थाना में इसी थाना क्षेत्र का गौतम कुमार मंडल कारा में पिछले दिनों से बंद है. मामला नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर यौन शोषण करने का था. इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
बताया जाता है कि आरोपी ने बुधवार की शाम को पीड़िता की मां को मोबाइल नंबर 9060672468 से फोन किया और केस हटा लेने की धमकी दी. इसके बाद महिला ने डोमचांच थाना में आवेदन दिया है. महिला ने सुरक्षा के साथ ही कार्रवाई की मांग की है. ज्ञात हो कि मंडल कारा कोडरमा से फोन कर धमकी देने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मामले प्रकाश में आये हैं.
करीब दो माह पूर्व ही गुमो निवासी महिला को फोन कर रंगदारी की मांग की गयी थी. महिला का पति एक मामले में जेल में बंद था.
जेल के अंदर रहने को लेकर उक्त रंगदारी नहीं देने पर महिला को सीधे फोन कर पैसे की मांग की गयी थी. महिला ने इस मामले की शिकायत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव से की थी. इस मामले के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन ने मंडल कारा में छापामारी की थी, तो जेल के अंदर से एक मोबाइल, सिम कार्ड व आपत्तिजनक सामान बरामद हुए थे. इससे पहले जेल के अंदर से फोन पर आपराधिक गिरोह के संचालन को लेकर भी पुलिस को जानकारी मिली थी.
शिकायत मिली है, जांच कर रहे हैं : एसपी
एसपी जी क्रांति कुमार गडिदेशी ने बताया कि महिला की ओर से एक शिकायत डोमचांच थाना में की गयी है. आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है. जेल से फोन आना गंभीर मामला है. जल्द ही मामले को लेकर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola