जय जिनेंद्र के नारों से गूंजा शहर

Updated at : 20 Apr 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
जय जिनेंद्र के नारों से गूंजा शहर

जैन समाज ने निकाली प्रभातफेरी झुमरीतिलैया : जैन समाज ने भगवान महावीर का 2615वां जन्म कल्याण महामहोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. दिगंबर जैन समाज ने श्रीश्री 108 अभिनंदन सागर जी महाराज के सानिध्य में दोनों मंदिरों में भक्ति भाव के साथ महावीर जयंती मनायी. प्रात: चार बजे बड़ा जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकली. प्रभातफेरी […]

विज्ञापन
जैन समाज ने निकाली प्रभातफेरी
झुमरीतिलैया : जैन समाज ने भगवान महावीर का 2615वां जन्म कल्याण महामहोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. दिगंबर जैन समाज ने श्रीश्री 108 अभिनंदन सागर जी महाराज के सानिध्य में दोनों मंदिरों में भक्ति भाव के साथ महावीर जयंती मनायी. प्रात: चार बजे बड़ा जैन मंदिर से प्रभातफेरी निकली. प्रभातफेरी नगर भ्रमण करते हुए नया मंदिर जाकर समाप्त हुई. प्रभातफेरी में जैन स्कूल के बच्चे भी शामिल थे. प्रभातफेरी के दौरान जय जिनेंद्र के नारे लगाये जा रहे थे.
मंदिर पहुंचने पर भगवान महावीर की विशाल प्रतिमा पर 108 रजत कलशों से महामस्तिका वेश व समाज के लोग शामिल हुए. इसके बाद मुनी श्री अभिनंदन सागर जी महाराज द्वारा शांतिधारा हुई. इसमें सुरेश झांझरी, हनुमान पटानी, मनीष अग्रवाल, शांति लालजी छाबड़ा, निर्मल झांझरी, सुनील छाबड़ा व नरेंद्र झांझरी शामिल थे. बड़ा मंदिर में विनोद बड़जात्या के परिजनों को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ.
अस्पताल में फलों का वितरण :
जैन समाज ने मंगलवार को स्थानीय सभी अस्पतालों में फल, हॉरलिक्स व कई सामान का वितरण किया. जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता दी गयी. दोपहर बड़ा जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें रथ पर बैठने का सौभाग्य व भगवान विराजमान का सौभाग्य संजय सेठी व विनोद बड़जात्या को प्राप्त हुआ. सुरेंद्र छाबड़ा, अनिल पटौदी, मनोज सेठी, ललित सेठी भी शामिल थे. शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए बड़ा मंदिर पहुंची. रास्ते में जैन समाज ने श्री जी की आरती की आैर कई प्याऊ का उदघाटन किया. इस दौरान भजन सम्राट ने भजन पेश किये. अजय पटानी, आनंद अजमेरा, आरसी जैन ने भी भजन प्रस्तुत किये.
रास्ते में जैन समाज ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की थी. इस दौरान अहिंसा के अवतार भगवान महावीर की जय, जीओ और जीने दो, महावीर तेरे आने से दुनिया में शांति छायेगी जैसे नारे गूंज रहे थे. दोनों मंदिरों में आरती के साथ कोलकाता से आये कलाकार व स्थानीय विद्या सागर जैन पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये.
मौके पर सुशील छाबड़ा, प्रदीप पांडया, ओम जी सेठी, जयकुमार गंगवाल, विमल बड़जात्या, सरोज पापड़ीवाल, ललित सेठी, लोकेश पटौदी, विकास सेठी, मनीष अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
मारवाड़ी युवा मंच ने लीची व जूस की व्यवस्था की : मारवाड़ी युवा मंच ने जुलूस में शामिल जैन समाज के लोगों के लिए लीची, जूस व ठंडे पानी के बोतल की व्यवस्था की थी. शिविर में हिमांशु केडिया, मनोज पिलानिया, संजय शर्मा, वीरू गंगवाल, मुरली मोदी, चंद्रशेखर जोशी, सज्जन शर्मा, विवेक सहल, निलेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अर्जुन संघई व आशीष खेतान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola