सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Updated at : 14 Jul 2015 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया अस्पताल का निरीक्षण

14कोडपी8निरीक्षण करती सीएस डा. मधुबाला राणा.मरकच्चो. सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर में घूम-घूम कर जायजा लिया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजी, उपस्थिति पंजी, दवा स्टॉक पंजी, जेनरेटर कक्ष, प्रसव गृह, […]

विज्ञापन

14कोडपी8निरीक्षण करती सीएस डा. मधुबाला राणा.मरकच्चो. सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर में घूम-घूम कर जायजा लिया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान ओपीडी पंजी, उपस्थिति पंजी, दवा स्टॉक पंजी, जेनरेटर कक्ष, प्रसव गृह, ओटी आदि को भी देखा. सभी पंजियों का संधारण ठीक तरीके से नहीं रहने के कारण लेखापाल सतीश कुमार को फटकार लगाते हुए भविष्य में सही ढंग से पंजियों के संधारण की नसीहत दी. उन्होंने ओपीडी में बैठ कर इलाज के लिए आये कई मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और दवाइयां दी. मौके पर श्याम बिहारी सिंह, अरुण कुमार, वीरमणि प्रसाद, अजय कुमार, मिथिलेश प्रसाद, एएनएम संजुला कुमारी, रुना रानी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola