कोलकाता से ऋषिकेश के लिए समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता से ऋषिकेश के लिए समर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू

अक्षय तृतीया से उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा शुरू होगी.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. अक्षय तृतीया से उत्तराखंड के चार धामों की यात्रा शुरू होगी. धनबाद-कोडरमा डीडीयू होकर चलने वाली दून एक्सप्रेस में लंबी वेटिंगलिस्ट है. इसके मद्देनजर रेलवे ने कोलकाता से ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल चलाने की घोषणा कर दी है. कोडरमा होकर चलने वाली ट्रेन अप्रैल मध्य से जुलाई मध्य तक चलेगी. ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. इस ट्रेन में स्लीपर, थर्ड व सेकंड एसी के कोच जुड़ेंगे, सामान्य श्रेणी के पांच कोच जोड़े जायेंगे. इन तिथियों में चलेगी : 04312 ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ऋषिकेश से प्रत्येक शुक्रवार 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलेगी. ऋषिकेश से रात 10ः10 पर खुलेगी, जो कि अगले दिन रविवार की सुबह 08 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी. कोलकाता से दोपहर 1ः55 पर खुल कर अगले दिन रात 11ः30 पर ऋषिकेश पहुंचेगी. बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली, उतरेटिया, आलम नगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व हरिद्वार आदि स्टेशनों पर इनका ठहराव होगा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola