नगर पर्षद के टैक्स दारोगा का निधन, शोक

झुमरीतिलैया : नगर पर्षद कार्यालय में टैक्स दारोगा के रूप में कार्यरत रामधारी राम का गुरुवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया. इनके निधन पर कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. जानकारी के अनुसार रामधारी राम लंबे समय से नगर पर्षद में कार्यरत थे. उनकी सेवानिवृत्त 30 अप्रैल 2004 को हो […]
झुमरीतिलैया : नगर पर्षद कार्यालय में टैक्स दारोगा के रूप में कार्यरत रामधारी राम का गुरुवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया. इनके निधन पर कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. जानकारी के अनुसार रामधारी राम लंबे समय से नगर पर्षद में कार्यरत थे. उनकी सेवानिवृत्त 30 अप्रैल 2004 को हो गयी थी.
इसके बावजूद कर्मी नहीं रहने की वजह से उन्हें संविदा पर रखा गया था. वर्तमान में वे टैक्स दारोगा के रूप में कार्यरत थे. इनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए नप अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि आज हम लोगों ने एक बहुत अच्छे कर्मी को खो दिया हैं. इन्हें काफी चीजों का अनुभव था. इसकी भरपाई मुश्किल है.
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष यादव, कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार, सिटी मैनेजर कुमार शुभम, प्रशांत कुमार, सिटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी, पार्षद बालगोविंद मोदी, अनुराग सिंह, बसंत सिंह, घनश्याम तुरी, रीता देवी, विशाल सिंह, अरुण चंद्रवंशी, नीरज कर्ण, सफाई निरीक्षक राजू राम, बद्री यादव, संजीव पांडेय, सुमिरन विश्वास, विमल कुमार, मिल्टन टंडन, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




