जयंती पर याद किये गये डाॅ राजेंद्र प्रसाद

Updated at : 04 Dec 2019 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये डाॅ राजेंद्र प्रसाद

झुमरीतिलैया : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यालय में मनायी गयी. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि सादगी के प्रतीक डॉ राजेंद्र प्रसाद को एकीकृत भारत के निर्माता सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी हम […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यालय में मनायी गयी. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि सादगी के प्रतीक डॉ राजेंद्र प्रसाद को एकीकृत भारत के निर्माता सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी हम याद कर श्रद्धासुमन अर्पित करते है.

मौके पर कांग्रेसियों ने 1974 युद्ध के पराक्रमी योद्धा परमवीर अलबर्ट एक्का की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. संचालन नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, जिला महासचिव संजय सेठ, सचिव सुबोध कुमार, नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, सच्चिदानंद कुमार आदि मौजूद थे.

इधर, डोमचांच नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास सिन्हा के नेतृत्व में भी राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लीलावती मेहता महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, स्टेट कोऑर्डिनेटर झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस भागीरथ पासवान, संजय यादव, अनंत मेहता, रवि यादव आदि मौजूद थे.

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा चित्रांश महिला प्रकोष्ठ ने झुमरीतिलैया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ जयंती मनायी. साथ ही बच्चों के बीच टॉफी वितरण किया. सभी ने महान विभूति को श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर अध्यक्ष प्रीति सहाय, सचिव ममता सिन्हा, उपाध्यक्ष सारिका सिन्हा, रानी श्रीवास्तव, रीना सिन्हा, रंजीता सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola