भक्ति भाव से हुई मां काली व लक्ष्मी की पूजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2019 12:56 AM
विज्ञापन
मरकच्चो : सुख, शांति व समृद्धि की कामना के साथ काली पूजा पूरे प्रखंड में शांति व उल्लास के साथ संपन्न हुई. दीपावली की रात मरकचो प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीनगर में पुजारी जागेश्वर ठाकुर द्वारा ग्रामीणों की मदद से पूजा की गयी. वहीं सोमवार को मां काली के जयकारे के साथ सैकड़ों की संख्या में […]
विज्ञापन
मरकच्चो : सुख, शांति व समृद्धि की कामना के साथ काली पूजा पूरे प्रखंड में शांति व उल्लास के साथ संपन्न हुई. दीपावली की रात मरकचो प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीनगर में पुजारी जागेश्वर ठाकुर द्वारा ग्रामीणों की मदद से पूजा की गयी. वहीं सोमवार को मां काली के जयकारे के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भारी मन से मां काली को विदाई दी.
विदाई के पूर्व काली मां के भक्तों ने अगले साल फिर आना मां कह कर जगत के कल्याण के लिए मां काली को अगले वर्ष के लिए निमंत्रण भी दिया. श्रीनगर पूजा स्थल से शाम बाजे-गाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए नजदीक के जलाशय पहुंचा, जहां मूर्ति को विसर्जन किया गया. महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाकर अमर सुहाग की कामना की.
सतगावां. प्रखंड में रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मना. मां लक्ष्मी की पूजा को लेकर यहां के मरचोई, शिवपुर, बासोडीह व नंदुडीह में प्रतिमाएं स्थापित की गयी थी. विभिन्न क्लबों द्वारा स्थापित मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व मां सरस्वती की उपासना की गयी. पूजा को लेकर प्रखंड मुख्यालय में आधी रात तक चहल-पहल रही. दीपावली को लेकर पूरा बाजार क्षेत्र मिट्टी के दीपों से जगमगाता रहा. कई स्थानों पर विद्युत साज-सज्जा भी की गयी थी.
लोगों ने इस वर्ष ज्यादा आतिशबाजी नहीं की. पूजा के दूसरे दिन सोमवार को पूजा समितियों द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा समिति मरचोई में सोमवार की रात ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. उद्घाटन मरचोई पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार, सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, झारखंड प्राइवेट स्कूल के जिला सचिव संजीव कुमार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.
डोमचांच. प्रखंड में दीपावली व मां काली की पूजा धूमधाम से हुई. सुदूरवर्ती बंगाखलार पंचायत में काली पूजा को लेकर लोगों में उत्साह दिखा. मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज दास, राम किशोर रास, संजय तुरी, श्याम तुरी, गोपाल राय, महेश राय, भोला सिंह, सुरेंद्र राय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










