मॉब लिंचिंग के खिलाफ इंसाफ मार्च निकाला
Updated at : 29 Jun 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : मॉब लिंचिंग में खरसावां में तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में खेसकरी कटहाडीह में शुक्रवार की संध्या इंसाफ मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने तबरेज को इंसाफ देने की मांग की. मार्च का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फहीम खान, जिला महासचिव वसी अहम खान व […]
विज्ञापन
जयनगर : मॉब लिंचिंग में खरसावां में तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस के तत्वावधान में खेसकरी कटहाडीह में शुक्रवार की संध्या इंसाफ मार्च निकाला गया. मार्च में शामिल लोगों ने तबरेज को इंसाफ देने की मांग की. मार्च का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फहीम खान, जिला महासचिव वसी अहम खान व भाकपा नेता बुलबुल खान कर रहे थे. मौके पर श्री खान ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश व राज्य के लिए खतरनाक है. सरकार इसमें शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाये.
जिला महासचिव वसी अहमद ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था चौपट है. कानून का राज खत्म हो गया है. कुछ लोग कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे है. सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, मगर इस प्रकार की घटना सरकार के दावों की पोल खोल रही है. बुलबुल खान ने कहा कि भीड़ बेवजह किसी की जान ले रही है.
मार्च में मुखिया अर्चना कुमारी, मो शहजाद आलम, नारायण वर्णवाल, राजेंद्र सिंह, भागीरथ पासवान, भोला दास, रामलखन पासवान, जुबैर खान, अमानत खान, बाबू खान, जैनुल खान, तसवर खान, एजाज खान, सलाउद्वीन, अंसार खान, सदरूद्दीन खान, शाहरूख खान, तौशिफ खान, जिसान खान, इसराफिल खान, शहबाज खान, पप्पू सिंह, इंद्रदेव कुमार, अहमद खान, शमशेर खान, पप्पू पांडेय आदिमौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




