Loksabha Polls 2019 : RJD छोड़ BJP में शामिल अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा का टिकट, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

Updated at : 06 Apr 2019 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
Loksabha Polls 2019 : RJD छोड़ BJP में शामिल अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा का टिकट, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है. ऐसा माना जा रहा था कि वासंतिक नवरात्र के पहले दिन पार्टी इन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. भाजपा की ओर से जारी नवीनतम सूची के मुताबिक, रांची से संजय सेठ, चतरा से […]

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है. ऐसा माना जा रहा था कि वासंतिक नवरात्र के पहले दिन पार्टी इन सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. भाजपा की ओर से जारी नवीनतम सूची के मुताबिक, रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह और कोडरमा से अन्‍नपूर्णा देवी को टि‍कट दिया गया है.

झारखंड के कोडरमालोकसभा सीट से अन्नपूर्णा देवी को टिकट मिल गया है. हाल ही में वह राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं. भाजपा और अन्य दलों के खिलाफ झंडा बुलंद कर लगातार राजद का परचम लहराने वाली अन्नपूर्णा देवी प्रदेश की राजनीति में गहरी दखल रखती हैं. ऐसे में लालू की करीबी होने के कारण यह भरोसा करनामुश्किल हो रहा था कि वह राजद को छोड़ देंगी.

अन्नपूर्णा देवी ही नहीं, उनके पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव की छवि भी सामाजिक न्याय के संघर्ष के पुरोधा के रूप में रही है. कर्पूरी ठाकुर, जयप्रकाश नारायणऔर लोहिया के विचारों का जिले में वाहक के रूप में पहचान रखने वाले इस परिवार की अन्नपूर्णा देवी अब भाारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कोडरमा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी.

बात करें अन्नपूर्णा देवी के राजनीतिक सफर की, तो उन्होंने वर्ष 1998 में एकीकृत बिहार के मंत्री रहे पति रमेश प्रसाद यादव की मौत के बाद राजनीति में प्रवेश किया था. 1998 में वह भाजपा प्रत्याशी रमेश सिंह को हराकर पहली बार विधायक बनीं थी. इसके बाद वर्ष 2000 में विधानसभा का आम चुनाव, 2005 व 2009 का विधानसभा चुनाव भाजपा व अन्य दलों के उम्मीदवारों को हराकर जीती थीं. उन्हें राजनीति में पहला झटका 2014 में लगा, जब उन्हें भाजपा प्रत्याशी डाॅ नीरा यादव से विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिली थी.

भारतीय जनता पार्टी ने कोडरमा सीट के अलावा रांची और चतरा सीट से उपने उम्मीदवार के नाम का एेलान करने में काफी समय लिया. ऐसा माना जा रहा है कि कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी को टिकट मिला है, वहीं रांची से संजय सेठ और चतरा से वर्तमान सांसद सुनील सिंह को टिकट की घोषणा की गयी है. रांची से वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी का टिकट कटा है, तो वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय कोडरमा से मौजूदा सांसद हैं.

इस तरह देखें, तो हजारीबाग से जयंत सिन्हा, जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो, खूंटी से अर्जुन मुंडा, पलामू से विष्णु दयाल राम, गोड्‌डा से निशिकांत दूबे, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलुआ, लोहरदगा से सुदर्शन भगत, दुमका से सुनील सोरेन, राजमहल से हेमलाल मुर्मू, धनबाद से पीएन सिंह, रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह और कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस बार के लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola