समाज के विकास में शिक्षा मुख्य भूमिका निभाती है : अमित

Updated at : 26 Mar 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
समाज के विकास में शिक्षा मुख्य भूमिका निभाती है : अमित

जयनगर : द यूनिवर्सल आवासीय कोचिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षा बालक-बालिका के लिए समान रूप से आवश्यक है, क्योंकि दोनों ही मिल कर स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण करते है. समाज के विकास में शिक्षा मुख्य भूमिका निभाती है. निजी […]

विज्ञापन

जयनगर : द यूनिवर्सल आवासीय कोचिंग सेंटर का उद्घाटन पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने किया. मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि शिक्षा बालक-बालिका के लिए समान रूप से आवश्यक है, क्योंकि दोनों ही मिल कर स्वस्थ और शिक्षित समाज का निर्माण करते है. समाज के विकास में शिक्षा मुख्य भूमिका निभाती है.

निजी विद्यालय के शिक्षक भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं. जिप सदस्य पवन सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला घर व प्रथम शिक्षक माता-पिता होते है. हम अपने बचपन में शिक्षा का पहला पाठ अपने घर विशेष रूप से मां से प्राप्त करते हैं. मुखिया अजमेरी खातून ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम सराहनीय है.
इसकी इकाई न्यू एज वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सलीम अहमद, प्रधानाचार्य मो आसिफ व उप प्रधानाचार्य सगीर अहमद ने कहा कि यह कोचिंग सेंटर शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. सबके प्रयास से इसकी स्थापना की गयी है. मुखिया प्रतिनिधि कौसर खान उर्फ चूरन खान ने कहा कि विद्या केवल पुस्तकों में नहीं होती.
ज्ञान की बातें केवल गुरुजनों के मुखारविंद से नहीं निकलतीं, ज्ञान तो झरने के जल की तरह प्रवाह मान रहता है. द यूनिवर्सल के प्रधानाध्यापक ने अभिभावक बच्चों को देने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. निदेशक सलीम अहमद ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से हमारा एक विद्यालय न्यू एज वर्ल्ड स्कूल के नाम से जयनगर में चल रहा है.
उप प्रधानाचार्य सगीर अहमद ने अभिभावकों को बताया कि द यूनिवर्सल आवासीय कोचिंग सेंटर सभी हॉस्टल से कम खर्चे में आपके बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम करेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता समाजसेवी अब्दुल हफीज खान उर्फ बाबू व संचालन मो सदरुल हुदा ने किया. इस अवसर पर मो शकील, तहसीन रजा, जावेद खान, आबिद रजा, अजहर खान, तसव्वर खान, साबिर खान, शमीम अंसारी ,सुड्डन खान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मौके पर मिस्टर खान, बाबू खान, कांग्रेस नेता वसी अहमद खान, झाविमो नेता सरवर खान, जुबेर खान, मिथिलेश कुमार, हसन अंसारी, जावेद दरवेश, अजीम अंसारी, नीरज कुमार, निसार खान, मुजाहिद अंसारी, विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार, अविनाश कुमार, सहरा खातून, शर्वरी खातून, गजाला परवीन, जन्नत परवीन आदि मौजूद थे.
इन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा : मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एहतेशाम खान, अरमान खान, सोहेल खान, विद्या कुमारी, मेहनाज परवीन, अल्फिया खान, फिजा शाहनवाज, महक जफर, गुलफाम जफर, नवाज अहमद, निदा निगार, समद रिजवान, अब्दुल वदुद, आयशा हिदायत, आइजा इमरान, सानिया प्रवीण, आयशा इलियास, आलिया हफीज, समर हाफिज आदि ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर एहतेशाम खान ग्रुप ने कव्वालीप्रस्तुत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola