गोवा के सीएम के निधन पर भाजपा ने जताया शोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2019 12:36 AM
कोडरमा : देश के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर कोडरमा जिला भाजपा एवं नगर मंडल ने गहरा शोक प्रकट किया है. जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि मनोहर पर्रिकर का निधन मन को व्यथित करने वाला है. देश की राजनीति व शासनतंत्र में वे अच्छाई और क्षमता के […]
कोडरमा : देश के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर कोडरमा जिला भाजपा एवं नगर मंडल ने गहरा शोक प्रकट किया है. जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने कहा कि मनोहर पर्रिकर का निधन मन को व्यथित करने वाला है. देश की राजनीति व शासनतंत्र में वे अच्छाई और क्षमता के अद्भुत संगम का प्रतीक थे. सभी राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणारूप पर्रिकर जी ने जिस लगन से खराब स्वस्थ्य के बावजूद अपने दायित्व को निभाया वह सदैव वंदनीय रहेगा.
पर्रिकर के निधन पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर जोशी, महिला कल्याण बोर्ड के सदस्य जूही दास गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंडितत, बासुदेव शर्मा, महेंद्र वर्मा, सुनीती सेठ, परमेश्वर यादव, सुधीर यादव, बासुदेव धोबी, जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, नितेश चंद्रवंशी, सुनील सिन्हा, शशिभूषण प्रसाद, मानिक चंद सेठ, अज्जू सिंह, अनूप जोशी, अजय पांडेय, नरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कुलवीर सलुजा, सीमा सिन्हा, कामिनी देवी, मुन्नी देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष जाहिद हुसैन, तौकीर आलम, जहीर अंसारी, उस्मान खान, विनोद सिन्हा, विशाल भदानी, रवि कपसिमे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, सबीता देवी, बेबी देवी, लीना देवी, संतोषी देवी, बालमुकुंद सिंह आदि ने शोक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










