राहुल की रांची रैली में शामिल हुए कांग्रेसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2019 12:34 AM
कोडरमा : जिले के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दर्जनों छोटी गाड़ियों व बसों में सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन सुनने पहुंचे. कांग्रेस नेता […]
कोडरमा : जिले के कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शनिवार को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दर्जनों छोटी गाड़ियों व बसों में सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन सुनने पहुंचे.
कांग्रेस नेता सुबह में जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान रांची के लिए रवाना हुए. श्री सहाय ने कहा कि राहुल गांधी की यह रैली अभूतपूर्व होगी और निश्चित रूप से झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए रामबाण साबित होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










