विवाहित महिला से मिलने पहुंचे कथित प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
विवाहित महिला से मिलने पहुंचे कथित प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले छह माह से प्रेम संबंध है

विज्ञापन

जयनगर . जयनगर मोदी मोहल्ला निवासी एक विवाहित महिला से मिलने पहुंचे उसके कथित प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के हडाही गांव निवासी रोहित पासवान के रूप में की गयी है. महिला को एक बच्चा भी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच पिछले छह माह से प्रेम संबंध है. शुक्रवार की रात युवक उस महिला से मिलने आया था, इसकी भनक मिलते ही ग्रामीणों ने उसे पकड लिया. थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल युवक व महिला दोनों हिरासत में हैं.

पांच बिरहोरों के बीच बकराें का वितरण

जयनगर. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत प्रखंड के मेसौंधा बिरहोर टोला में पांच बिरहोर लाभुकों के बीच बकराें का वितरण किया गया. बीडीओ गौतम कुमार व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने लाभुकों के बीच बकराें का वितरण किया. मौके पर बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कमजोर जनजातीय समूह के परिवारों को पशुपालन गतिविधि से जोड़ कर उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना है, उन्हें आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाना है. मौके पर नईटांड़ पंचायत के मुखिया किशोर साव व पंसस सहित कई लाभुक मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola