गुरु पूर्णिमा का महापर्व 29 जुलाई को मनाई जाएगी

Updated:
विज्ञापन

पूजा करते पंडित जी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी. इस दिन गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व है. जानिए वेद व्यास जयंती और पूजा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां यहाँ.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया: गुरु पूर्णिमा का महापर्व 29 जुलाई को मनाई जाएगी. गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. महर्षि वेद व्यास के जयंती के रूप में यह पर्व मनाई जाती है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजन करने से मनोवांछित फल मिलता है. पंडित जीवकांत झा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव माना जाता है. इस दिन लोग अपने आध्यात्मिक, सामाजिक या शैक्षिक गुरु का पूजन कर आशीर्वाद लेने का पूजन करना अत्यंत शुभ माना जाता है. गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उस ज्ञान की आराधना है जो जीवन के अंधकार को मिटाकर हमें सही राह दिखाता है. उन्होने कहा कि गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है जब हम अपने जीवन के गुरुओं को सम्मान पूर्वक नमन करते हैं.

विज्ञापन

आषाढ़ पूर्णिमा पर वेदव्यास जयंती, गुरु के प्रति श्रद्धा का पावन पर्व

गुरु, माता-पिता, शिक्षक या आध्यात्मिक मार्गदर्शक या कोई भी ऐसा व्यक्ति, जिसने हमें जीवन का सही रास्ता दिखाया हो वह हमारे लिए गुरु समान है. इस पर्व का धार्मिक और भावनात्मक महत्व बेहद गहरा है. मान्यता है कि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. जिन्होंने वेदों, पुराणों और महाभारत जैसे ग्रंथों की रचना की थी. इसलिए इस दिन को वेदव्यास जयंती के रूप में भी मनाया जाता है.

30 जुलाई से सावन, गुरु पूर्णिमा पर होंगे पूजा-भजन के कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा के अगले हीं दिन से सावन मास का शुभारंभ होता है. इसबार सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है. सावन मास पर शिवभक्ति और व्रतों के लिए पवित्र माना जाता है. इस अवसर पर भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और वेदव्यास जी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन लोग अपने गुरुओं का आशीर्वाद लेते हैं, गुरु पूर्णिमा केवल परंपरा नहीं, बल्कि उस सच्चे ज्ञान और मार्गदर्शन की पूजा है, जो जीवन को सार्थक बनाता है. इधर झुमरीतिलैया में भी गुरू पूर्णिमा को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें पूर्णिमा टॉकिज गली स्थित गुरूकृपा शांति भवन , विशुनपुर रोड स्थित आश्रम, संत सदागुरू फल आश्रम गॉधी स्कुल रोड नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद के श्याम बाबा पथ स्थित निवास स्थल पर देवराह बाबा की पूजा अर्चना व भजन कीर्तन के आयोजन किया जायेगा. वहीं कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के द्वारा भी गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जायेगा. कई श्रद्धालु भक्त अपने गुरूजनों के पास देश के विभिन्न राज्यों के लिए भी पूजा अर्चना के लिए रवाना होगे. इधर गुरू पूर्णिमा को लेकर पूजन सामाग्री एवं मिठाई सहित अन्य सामाग्रियों की बुकिंग भी शुरू हो गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola