झाविमो ने फूंका स्पीकर का पुतला

कोडरमा : झारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव द्वारा दिये गये फैसले को असंवैधानिक बताते हुए झाविमो ने गुरुवार को आक्रोश जुलूस निकाला. साथ ही पार्टी नेताओं ने स्पीकर का पुतला दहन किया. जुलूस की शुरुआत स्टेशन रोड काली मंदिर से हुई जो स्टेशन रोड चौक पर जाकर पुतला दहन कार्यक्रम में तब्दील हो गया. […]
कोडरमा : झारखंड विधानसभा के स्पीकर दिनेश उरांव द्वारा दिये गये फैसले को असंवैधानिक बताते हुए झाविमो ने गुरुवार को आक्रोश जुलूस निकाला. साथ ही पार्टी नेताओं ने स्पीकर का पुतला दहन किया. जुलूस की शुरुआत स्टेशन रोड काली मंदिर से हुई जो स्टेशन रोड चौक पर जाकर पुतला दहन कार्यक्रम में तब्दील हो गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष वेदू साव व संचालनकर्ता नगर अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि विधानसभा स्पीकर ने अपने फैसले में जिस तरह भाजपा सरकार में जेवीएम से गये छह विधायकों के दल बदल कानून को धता बताते हुए भाजपा की सरकार बचायी है उससे उनकी गलत मंशा साफ झलकती है. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह फैसला उनकी मजबूरी को भी दर्शाता है और पूरा राज्य उनके इस फैसले को लेकर कभी माफ नहीं करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










