ePaper

रात में प्रेमिका से कहा मर जाऊंगा, सुबह में मृत मिला

Updated at : 06 Feb 2019 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
रात में प्रेमिका से कहा मर जाऊंगा, सुबह में मृत मिला

रात में प्रेमिका से कहा मर जाऊंगा, सुबह में मृत मिला डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच थाना के सामने संचालित जीएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक विशाल कुमार शर्मा (24) मूल रूप से गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत भरकट्टा गादी गांव तुलसीटांड़ का रहने वाला था. पूरे […]

विज्ञापन

रात में प्रेमिका से कहा मर जाऊंगा, सुबह में मृत मिला

डोमचांच (कोडरमा) : डोमचांच थाना के सामने संचालित जीएस पब्लिक स्कूल के शिक्षक की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक विशाल कुमार शर्मा (24) मूल रूप से गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत भरकट्टा गादी गांव तुलसीटांड़ का रहने वाला था. पूरे मामले को एक तरफ जहां प्रेस प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सूचना के बाद डोमचांच पहुंची मृतक की मां पुष्पा देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर निदेशक, प्राचार्य व शिक्षकों पर साजिश के तहत बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
हालांकि, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि शिक्षक ने मौत से पहले अपनी प्रेमिका से वीडिया कॉल के जरिए बात की थी और कहा था कि मैं मर जाऊंगा. उसने कथित प्रेमिका को फंदा भी दिखाया था. पुलिस मृतक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच कर रही है.
इससे पहले विद्यालय प्रबंधक नीतेश कुमार ने सुबह 8:30 बजे थाना प्रभारी विनोद कुमार को शिक्षक विशाल द्वारा अपने कमरे (हॉस्टल परिसर) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी.
सूचना पाकर थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली. हालांकि, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बेड पर लेटा कर रखा हुआ था. शव के समीप चादर लटका मिला. पूछे जाने पर निदेशक ने बताया कि एक बच्ची ने सबसे पहले शिक्षक को फंदे में लटके होने सूचना दी. ऐसे में निदेशक व एक अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे और विशाल को फंदे में झूलता देख नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतका की मां पुष्पा देवी, मोसैरा भाई सुजीत शर्मा स्कूल पहुंचे व शव देख कर रोने लगे. शिक्षक की मां ने कहा कि उनके बेटे को मार कर लेटा दिया गया है.
वह बार-बार कह रही थी कि उनका बेटा कभी फांसी नहीं लगा सकता है. मां ने थाना में साजिश के तहत हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय प्रबंधक नीतेश सिंह, प्राचार्य व शिक्षकों ने मिलकर विशाल की हत्या कर दी और शव को कमरे में लेटा दिया.
विद्यालय की शिक्षिका से ही चल रहा था अफेयर
शिक्षक की मौत को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है. विद्यालय की एक शिक्षिका से उसकी मोबाइल पर चैटिंग होती थी. इधर प्रेम संबंधों को लेकर घिरी शिक्षिका ने बताया कि विशाल बार-बार मर जाने की बात करता था. उनके बीच चार-पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पहले भी विशाल उससे नाराज हो जाता था. कई बार वह मरने की बात कर चुका था. किसी बात को लेकर वह मृतक से नाराज थी और नंबर को ब्लेक लिस्टेड करने की बात कही थी. बीती रात करीब 12 बजे उनकी वीडियो कॉल के जरिए बात हुई थी. इस दौरान विशाल ने हंसते हुए मरने की बात कही और फंदा भी दिखाया. ऐसा मजाक वह पहले भी करता था. उसने सोने जाने की बात कही तो विशाल ने कहा कि सुबह देख लीजिएगा. खून से संदेश लिखा हूं. एक दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था. मैं रात भर फोन करती रही. कभी नहीं लगा कि वह जान दे देगा. पुलिस ने जो मोबाइल जब्त किया है, उसमें 26 मिस्ड कॉल मिले हैं. बताया जाता है कि कॉल शिक्षिका के ही हैं. हालांकि, मोबाइल में लॉक सिस्टम होने के कारण पुलिस अभी पूरी जांच कर रही है.
प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. प्रेम प्रसंग में जान देने की बात सामने आई है. परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा.
विनोद कुमार, थाना प्रभारी, डोमचांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola