श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में बड़ा जैन मंदिर में महोत्सव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Oct 2018 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में बुधवार को बड़ा जैन मंदिर के प्रांगण में शरद पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए. समाज के लोगों ने भगवान खजुराहो मध्य प्रदेश में विराजमान संत शिरोमणि गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर के जन्म स्थल को […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में बुधवार को बड़ा जैन मंदिर के प्रांगण में शरद पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए. समाज के लोगों ने भगवान खजुराहो मध्य प्रदेश में विराजमान संत शिरोमणि गुरुवर आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर के जन्म स्थल को जन्म कल्याणक भूमि के रूप में विकसित करने वाली जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी गणनीय आरियका रत्न 105 ज्ञान मती माताजी का 83वां जन्म महोत्सव भक्ति भाव से मनाया.
सर्वप्रथम प्रातः बड़े मंदिर में देवाधिदेव 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान पर प्रथम अभिषेक व शांति धारा करने का सौभाग्य जैन समाज के पूर्व मंत्री जय कुमार गंगवाल (गिरिडीह) के परिवार को प्राप्त हुआ. इसके बाद समाज के सैकड़ों लोगों ने कलश किया.
पश्चात आचार्य श्री की संगीत मय पूजन किया गया, जिसमें समाज के अलग-अलग ड्रेस ग्रुप सुबोध गंगवाल, आशा गंगवाल, नीलम सेठी, शशि छाबड़ा ने भक्ति गीत पेश करते हुए एक-एक अर्ध समर्पित किया. इस दौरान सभी ने झूमते हुए माथे पर अर्घ लेकर श्री के चरणों में श्रीफल अर्पित किया. इस अवसर पर प्रिया सेठी व परिवार के द्वारा सुंदर रंगोली पूरे मंदिर में बनायी गयी थी.
शाम में श्री दिगंबर जैन नया मंदिर में देवाधिदेव 1008 महावीर भगवान की भव्य आरती के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज व आरियका रत्न ज्ञान मति माता जी की आरती कर शरद पूर्णिमा पर्व मनाया गया. नये मंदिर में मान स्तंभ के पास लोगों ने माला जाप किया. अभिषेक पंडित ने बताया कि आज के दिन जाप का बहुत बड़ा महत्व है. आज के दिन जितना जाप भगवान के सामने करेंगे उतना मनुष्य के जीवन में उत्कृष्ट भावना बढ़ेगी. मन में शांति व धर्म लाभ अधिक मात्रा में मिलेगा.
समाज के सुरेंद्र काला ने बताया हम सभी भगवान को देख नहीं सकते, लेकिन साक्षात खजुराहो में विराजमान चलते-फिरते भगवान द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जन्मोत्सव मना कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं. यह सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हो रहा है. रात्रि में सभी ने जाप कर पुण्य लाभ अर्जित किया.
सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष विमल बड़जात्या, उपमंत्री ललित सेठी, सह मंत्री राज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काला भंडारी, सुनील सेठी, सरोज पापड़ीवाल, कल्याण मंत्री संजय गंगवाल, राजकुमार अजमेरा, मोना छाबड़ा, किरण ठोल्या, रीता सेठी, तृप्ति सेठी, सुनीता सेठी, अंजना, अंजू, संगीता, पिंकी, अल्का, बबीता, बेला, रिंकू जैन आदि का अहम योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




