201 जरूरतमंदों के बीच कपड़ा व भोजन का वितरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : राजगढ़िया मोड़ के समीप स्थित मारवाड़ी युवा मंच कार्यालय में मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेकी की दीवार कार्यक्रम मानव सेवा के लिए एक नयी पहल के तहत जरूरतमंदों के बीच कपड़ा का वितरण किया गया. उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रुकमणी देवी सर्राफ व कुसुम […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : राजगढ़िया मोड़ के समीप स्थित मारवाड़ी युवा मंच कार्यालय में मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच व प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेकी की दीवार कार्यक्रम मानव सेवा के लिए एक नयी पहल के तहत जरूरतमंदों के बीच कपड़ा का वितरण किया गया. उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रुकमणी देवी सर्राफ व कुसुम देवी दुग्गड़ ने किया.
मौके पर अतिथियों ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. मंच के अध्यक्ष रितेश दुग्गड़ ने कहा कि मंच द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किये जा रहे है. इसके तहत यह नेकी की दीवार कार्यक्रम भी है. कार्यक्रम के तहत हर जरूरतमंद व असहाय लोगों को तन ढंकने के लिए कपड़ा, चप्पल-जूता व बच्चों के लिए खिलौने उपलब्ध कराने का लक्ष्य है.
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम छठ पूजा के बाद प्रत्येक मंगलवार को लगभग एक साल तक चलेगा. संचालन शैलेश दारूका ने किया. मुख्य अतिथि ने 201 जरूरतमंदों को कपड़ा व भोजन का वितरण किया. मौके पर विशिष्ट अतिथि श्यामसुंदर सिंघानिया, महेश दारूका, कमल पुजारा, प्रदीप छाबड़ा, राजू जैन, प्रदीप केडिया, संदीप केडिया, अनूप सरावगी मंच के संयोजक अर्जुन संघई, प्रदीप हिसारिया, संदीप हिसारिया, चंद्रशेखर जोशी, मनोज पिलानिया, आशीष शर्मा, आयुष पोद्दार, संदीप संघई, शुभम चौधरी, सुनील अग्रवाल, गौतम अत्री, राकेश भोजन वाला, संदीप अग्रवाल, अजय शर्मा, हर्षित सोमानी, मोहित संघई, प्रेरणा शाखा से सचिव प्रीति केडिया, नेहा हिसारिया, मीता जोशी, शीतल शर्मा, मीना खेतान, कविता पिलानिया, रश्मि केडिया मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




