सतगावां में मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास, मॉडल डिग्री कॉलेज के निर्माण पर खर्च होंगे 16 करोड़ रुपये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 12:55 AM

विज्ञापन

सतगांवा : प्रखंड के गायत्री आश्रम के समीप रविवार को करीब 16 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मंत्री का स्वागत कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने किया. भूमि पूजन के उपरांत शिक्षा मंत्री ने […]

विज्ञापन
सतगांवा : प्रखंड के गायत्री आश्रम के समीप रविवार को करीब 16 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मंत्री का स्वागत कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने किया.
भूमि पूजन के उपरांत शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि का यह दायित्व होता है कि वह अपने क्षेत्र के भविष्य की चिंता करें, विकास का कार्य करें. विकसित जिला बनाने के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा में बेहतर कार्य करना जरूरी है. इसे ध्यान में रखते हुए सतगावां जैसे सुदूरवर्ती जगह पर डिग्री काॅलेज खोलने की आज शुरुआत की जा रही है.
उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए आसानी से पानी मिले इसके लिए सकरी नदी व तमोलिया नदी पर बांध बनाया जायेगा. मंत्री ने कहा कि मैं भी एक बेटी हूं और यहां की बेटियों का दर्द समझकर डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, ताकि अशिक्षा को दूर किया जा सके.
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रतिनिधि ने कोडरमा की जनता को सिर्फ बरगलाया. पिछले चार सालों में जिले में बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ है. हर तरफ बदलाव दिख रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव व मंच संचालन झारखंड सेवा संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने किया.
इस अवसर पर डीइओ शिवनारायण शाह, बीडीओ बैद्यनाथ उरांव, बीपीओ रविशंकर, एसआइ सुनील दास, एएसआइ हरिश्चंद्र लागुरी, विधायक प्रतिनिधि संजीव समीर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, अजय पांडेय, राजेश सिंह उर्फ राजू भैया, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, विजय यादव, त्रिपुरारी सिंह, मुन्ना सिंह, पोखराज गुप्ता, सुदेश मोदी, बंशी यादव, महेंद्र यादव, सुरेश मोदी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, एस प्रजापति, रामस्वरूप यादव, पुरुषोत्तम सिंह, आलोक कुमार गुड्ड, सदानंद यादव, अनिल सिंह, धनंजय यादव, कंचन कुमारी, बबलू सिंह, प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष विमल कुमार, मुखिया सुनील सिंह, प्रमेश्वर शर्मा, अनिता देवी, रामस्वरूप भगत, प्रो. आनंदी प्रसाद, मुन्ना यादव, विकास पांडेय, नवल किशोर प्रसाद, भिखारी यादव,
चंद्रिका यादव, बबलू सिंह, राकेश कुमार, रंजन यादव, व्यास कुमार, रामस्वरूप यादव, सदानंद यादव, केशो प्रसाद, श्रीकांत यादव, अविनाश कुमार, विजय कुमार, संतोष साव, धर्मेंद्र कुमार, रूपेश साव, मोनू कुमार, वरुण कुमार भुवनेश्वर कुमार, कृष्णनंदन प्रसाद आदि मौजूद थे.
राजद छोड़ उप प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा में शामिल
कार्यक्रम के दौरान उपप्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद छोडकर भाजपा में शामिल हुए. भाजपा में शामिल होने वालों में चेतलाल सिंह, रामू सिंह, राजकुमार चौधरी, राजकुमार यादव, चंद्रिका यादव, प्रदीप यादव, दिलीप यादव, विनोद यादव, जोगेश्वर यादव, मुन्ना यादव, अजय कुमार, सौरभ कुमार, नावाडीह से अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रदीप कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, मुन्ना कुमार, रूपेश साव, जितू आलम, मो सलीम मियां, सोनू आलम, धर्मेंद्र कुमार, फिरोजा खातून, बानो बेगम, कुरैशा बेगम, बेबी खातून, रूखसाना खातून, अफसरी बेगम, नुरैशा बेगम, नरायडीह से सरयू प्रसाद यादव आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola