तीन बच्चों का पिता कर रहा था तीसरी शादी, पत्नी ने की जम कर पीटा

Updated at : 15 May 2018 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बच्चों का पिता कर रहा था तीसरी शादी, पत्नी ने की जम कर पीटा

कोडरमा बाजार : एसडीओ आवास के समीप सोमवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला. एक विवाहित और उसके मायके वाले एक पुरुष को लात, जूते और चप्पल से पीट रहे थे. पूछताछ में पता चला कि मार खा रहा युवक तीन बच्चों का पिता है और सोमवार को वह गुपचुप तरीके से ध्वजाधारी धाम […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : एसडीओ आवास के समीप सोमवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला. एक विवाहित और उसके मायके वाले एक पुरुष को लात, जूते और चप्पल से पीट रहे थे. पूछताछ में पता चला कि मार खा रहा युवक तीन बच्चों का पिता है और सोमवार को वह गुपचुप तरीके से ध्वजाधारी धाम में तीसरी शादी करने जा रहा था. जैसे ही इसकी भनक पत्नी सुनैना देवी को लगी, वह अपने मायके वालों के साथ वहां पहुंच गयी. उसने न सिर्फ शादी रोको, बल्कि तीसरी बार दूल्हा बने अपने पति राजेंद्र साव की जम कर पिटाई भी की. सुनैना ने बताया कि उसका पति मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाता है.

पहली पत्नी को छोड़ कर धोखे से उसके साथ वर्ष 2007 में शादी की थी. इससे दो लड़की और एक लड़का भी है. अब वह गुपचुप तरीके से तीसरी बार शादी करने की तैयारी कर रहा था. बाद में घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों को कोडरमा थाना लाकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल समझौता का प्रयास हो रहा है. केदार साव (चानो निवासी) ने बताया कि आरोपी पति अपनी पत्नी को एक साल से मायके में छोड़ कर मुंबई में था. आज चुपके से मुंबई से आया और तीसरी शादी ध्वजाधारी धाम में करके चुपके से मुंबई भागने के फिराक में था. साथ में मुंबई लौटने का टिकट भी उसके पास बरामद हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola