कोडरमा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद लड़के संग फरार, बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2023 1:24 PM
लड़की के पिता ने दारू थाना थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था. दबाव पड़ने पर लड़के के घरवालों ने दोनों को बरामद कर तिलैया पुलिस को सौंप दिया
झुमरीतिलैया कम उम्र में प्यार के जाल में फंस नाबालिग लड़के के साथ फरार होने वाली लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है़ बरामदगी के बाद हजारीबाग के दारू से आयी पुलिस टीम दोनों को अपने साथ ले गयी. बताया जाता है कि तिलैया थाना क्षेत्र का एक नाबालिग लड़का व एक नाबालिग लड़की गत गुरुवार को प्रेम प्रसंग में घर से भाग कर बनारस चले गये थे.
इसको लेकर लड़की के पिता ने दारू थाना थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था. दबाव पड़ने पर लड़के के घरवालों ने दोनों को बरामद कर तिलैया पुलिस को सौंप दिया. वहीं तिलैया पुलिस से सूचना मिलने के बाद दारू थाना की पुलिस तिलैया पहुंची व दोनों को अपने साथ ले गयी.
बताया जाता है कि तीन साल पहले दोनों के बीच इंस्ट्राग्राम से दोस्ती हुई थी़ इसके बाद स्नैप चैट पर वीडियो कॉलिंग से बात हुई. उस वक्त लड़की तिलैया में रह रही थी. बाद में लड़की और उसके परिवार वाले हजारीबाग में रहने लगे. इसके बाद भी दोनों के बीच दूरियां कम नहीं हुई और गत दिन दोनों फरार हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










