रंगारंग कार्यक्रम के बीच 10वीं के विद्यार्थियों की विदाई

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 31 Jan 2026 10:06 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया

विज्ञापन

जयनगर. मॉडर्न किड्सवे विद्यालय तिलोकरी में समारोह का आयोजन कर 10वीं के छात्र -छात्राओं को विदाई दी गयी. कार्यक्रम में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक कैलाश लाल वर्णवाल और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. प्राचार्य, शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर शिक्षक रिनी कुमारी, पूजा गुप्ता, कृष्णा यादव, राजेंद्र यादव, कपिलदेव साव, सूरज साव, पूनम सोनी, उदय कुमार, रूबी कुमारी, अंशु कुमारी, जफरीन परवीन, लक्ष्मी कुमारी, विभा पंडित, श्वेता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

दूसरे दिन भी जारी रहा बितल साव का धरना

जयनगर. प्रखंड के तिलोकरी निवासी बितल साव का धरना दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर वे अंचल कार्यालय के समक्ष अपने परिवार के साथ शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि मेरी जमीन पर मुझे कब्जा दिलाया जाये, अन्यथा यह धरना जारी रहेगा. धरना पर बितल साव, प्रेम साव, बीरेंद्र साव, रामू साव, मालती देवी, मंजु देवी, गीता देवी, सोनी देवी, सोनिया देवी, गौरव कुमार, पल्लवी कुमारी व राजकुमार साव बैठे हैं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola