डोमचांच में बने 10 मॉड्यूलर टॉयलेट पड़े हैं बेकार

स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 10 मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया गया है. प्रमुख चौक चौराहा और बाजार में लोगों की सुविधा के लिए इसे बनाया गया था, लेकिन आज ये मॉड्यूलर टॉयलेट सिर्फ शोभा की वस्तु बन गयी है.
डोमचांच़ स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 10 मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया गया है. प्रमुख चौक चौराहा और बाजार में लोगों की सुविधा के लिए इसे बनाया गया था, लेकिन आज ये मॉड्यूलर टॉयलेट सिर्फ शोभा की वस्तु बन गयी है. मॉड्यूलर टॉयलेट के ऊपर बना प्लास्टिक का छोटा पानी टंकी जर्जर हो गया है़ ऐसे में पानी की व्यवस्था नहीं है. स्थानीय लोगों की मानें तो इसके निर्माण में सिर्फ सरकारी पैसे का पूरी तरह से दुरुपयोग किया गया है. लोग बताते हैं कि इस मॉड्यूलर टॉयलेट के जरिए सिर्फ कमीशनखोरी की गयी है. इसे चालू करने पर नगर पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया. आज तक एक भी शौचालय में पानी की व्यवस्था ही नहीं की गयी, जिसके कारण सभी शौचालय बेकार पड़े हुए हैं. सीएम हाई स्कूल मैदान परिसर, डोमचांच थाना भवन के समीप, प्रखंड कार्यालय परिसर, बालिका उच्च विद्यालय के सामने सहित नगर क्षेत्र के कुल 10 जगहों पर मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण कराया गया है. इसका उद्देश्य राहगीरों और बेघरों को टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराना था, लेकिन रख रखाव और देख रेख के अभाव में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. कुल 10 मॉड्यूलर टॉयलेट में से एक भी चालू अवस्था में नहीं है़ इस कारण खासकर महिलाओं को परेशानियां का सामना करना पड़ता है. फिलहाल इस मामले में नगर पंचायत के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




