ePaper

भूत गांव के मेले में होगी मुर्गा लड़ाई, विजेता को मिलेगी खस्सी

Updated at : 02 Nov 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
भूत गांव के मेले में होगी मुर्गा लड़ाई, विजेता को मिलेगी खस्सी

जिले के भूत गांव में तीन नवंबर को भव्य सोहराय जतरा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

खूंटी. जिले के भूत गांव में तीन नवंबर को भव्य सोहराय जतरा का आयोजन किया जायेगा. सोहराय जतरा में पारंपरिक कला, संगीत और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी. कार्यक्रम को लेकर रविवार को प्रकाश टूटी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गयी. प्रकाश टूटी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरांगहादा थाना प्रभारी शंकर कुमार विश्वकर्मा होंगे. नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार रूपेश बड़ाईक, नितेश कच्छप, सोनी कुमारी, चिंता देवी, कयूम अब्बास और सुमन गुमा अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. वहीं डांसर काजल और सारिका भी अपनी प्रस्तुति देंगे. मेले का विशेष आकर्षण पारंपरिक मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता रहेगी, जिसके लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर विजेताओं को खस्सी पुरस्कार दिया जायेगा. सुबह नौ बजे मुर्गा लड़ाई की शुरुआत होगी, जबकि रात आठ बजे से नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. आयोजन समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं. पूरे कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं, पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गयी है और भीड़ प्रबंधन के लिए लगभग 200 वॉलेंटियर्स तैनात रहेंगे.

भूत गांव में सोहराई जतरा आज, डांस व नागपुरी ऑर्केस्ट्रा सहित होंगे कई कार्यक्रम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola